आज रात होगा ऐप्पल का इवेंट, लॉन्च हो सकती है वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 25 Mar 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
Apple Event Today at 10:30pm Today, Video Streaming Service to be Launch
Apple Special Event

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी ऐप्पल का आज बड़ा इवेंट होने वाला है। ऐप्पल का यह इवेंट आज यानि 25 मार्च 2019 को स्टीव जॉब्स थियेटर में होगा। इवेंट की टैगलाइन इट्स शो टाइम है। इस इवेंट को लेकर पहले से ही चर्चा है कि ऐप्पल इस इवेंट में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च कर सकता है।

    वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के लॉन्चिंग की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि कंपनी ने मीडिया इनवाइट में इट्स शो टाइम टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इवेंट की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे होगी। अभी तक आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऐप्पल इस इवेंट में दो तरह की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू करेगा जिनमें एक टीवी सब्सक्रिप्शन और दूसरी वीडियो सर्विस होगी। ऐप्पल ने कई प्रोडक्शन हाउस और प्रोड्यूसर से वीडियो कंटेंट के लिए साझेदारी भी की है।

    विज्ञापन

    ऐप्पल की इस सर्विस का सीधा मुकाबला अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ऐप से होगा। ऐप्पल की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस का सपोर्ट ऐप्पल टीवी को मिलेगा। कहा जा रहा है कि ऐप्पल ने वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए वायकॉम, सीबीएस कॉर्प जैसी कंपनियों से साझेदारी की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप्पल की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस ऐप्पल के प्रोडक्ट्स पर फ्री होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो आईफोन, आईपैज, ऐप्पल टीवी पर आप फ्री में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस का आनंद ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे लाइव देखें ऐप्पल का इवेंट

    ऐप्पल के इस इवेंट को आप रात 10.30 बजे से लाइव देख सकते हैं। इवेंट को लाइव देखने के लिए आप सफारी ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं यदि आपके पास विंडोज 10 सिस्टम है तो आप माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर की मदद से इस इवेंट को देख सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें