iPhone: आईफोन में आने वाली है नई तकनीक! जल्द दूर हो सकती है यूजर्स की यह बड़ी चिंता

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 29 Jun 2024 12:55 PM IST
सार

अगर आपके पास आईफोन है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, एपल कंपनी आईफोन में एक शानदार तकनीक पर काम कर रही है। नई तकनीक के जरिए यूजर्स को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन
iphone users you may soon be able to change your phones battery home by yourself
iPhone - फोटो : Freepik

    विस्तार

    दुनियाभर में एपल आईफोन का जलवा आज भी बरकरार है। यह तो आप जानते होंगे कि आईफोन में एंड्रॉयड से काफी अलग फीचर्स मिलते हैं। ऐसे में काफी लोगों की आज भी आईफोन पहली पसंद होती है। हालांकि, आईफोन की कीमत बहुत ज्यादा होती है, मगर फिर भी इस फोन की लोकप्रियता कई फोन से ऊपर है। इसी बीच एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। इस खबर से आपको थोड़ी खुशी मिल सकती है। दरअसल आने वाले समय में आईफोन यूजर्स खुद ही फोन की बैटरी को बदल सकेंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एपल एक नई तकनीक विकसित कर रहा है। नई तकनीक के जरिए आईफोन की बैटरी को आसानी से रिप्लेस किया जा सकेगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि एपल यह नई तकनीक यूरोपियन यूनियन के आने वाले नए कानूनों के चलते ला रही है। बताया जा रहा है कि नई तकनीक का नाम इलेक्ट्रकली इंड्यूस अधैसिव डिबोन्डिंग है। इस नई तकनीक में आईफोन की बैटरी को एक छोटे से करंट के जरिए आसानी से रिमूव किया जा सकेगा। नई तकनीक से यूजर्स एक तरह से खुद ही फोन को रिपेयर कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    फिलहाल आईफोन की बैटरी बदलना कई घंटों का काम होता है। इसके साथ ही बैटरी बदलना काफी मुश्किल प्रक्रिया भी है। इसके लिए किसी खास किस्म के टूल्स की जरूरत होती है। बैटरी को आसानी से बदला जा सकें, इसके लिए तकनीक पर काम किया जा रहा है। अभी बाजार में आने वाले आईफोन को सील डिजाइन के साथ तैयार किया जाता है, ऐसे में फोन की बैटरी बदलना बेहद लंबा और मुश्किल प्रक्रिया है। वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि एपल अपनी नई तकनीक को अगले साल के अंत तक पेश कर सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें