व्हाट्सएप में आ गया वीडियो मैसेज का धांसू फीचर

अमर उजाला

Thu, 27 June 2024

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप लगातार अपने यूजर्स के लिए बेहतर फीचर्स लेकर आ रहा है। ऐसे में कंपनी ने एक नया फीचर रोलआउट कर दिया है। 

Image Credit : Freepik

व्हाट्सएप के नए फीचर पर नजर रखनी वाली कंपनी ने रिपोर्ट्स में दावा किया है कि व्हाट्सएप जल्द ही वीडियो मैसेज में क्विक रिप्लाई देने की सुविधा देगा। 

Image Credit : Freepik

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह फीचर एंड्रॉयड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। 

Image Credit : Freepik

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए फीचर में यूजर्स किसी पर्सनल वीडियो मैसेज को एक चैट से किसी दूसरी चैट में बिना वीडियो क्रिएट किए साझा कर सकते हैं। 

Image Credit : Freepik

नए फीचर में वीडियो मैसेज एक शॉटकट के तौर पर नजर आएगा। ऐसे में किसी भी वीडियो मैसेज का जवाब देना यूजर्स के लिए पहले से बेहतर हो जाएगा। 

Image Credit : Freepik

वहीं, यूजर्स को पुराने तरीके में पहले वीडियो को खोलकर फिर जवाब देना होता था. मगर नए फीचर के तहत यूजर्स आसानी से और पहले से ज्यादा सुविधा के साथ जवाब दे पाएंगे।

Image Credit : Freepik

वीडियो मैसेज पर जल्दी से जवाब देने के लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। 

Image Credit : Freepik

यूजर्स वीडियो नोट्स के जरिए जल्दी से जवाब दे सकते हैं। फिलहाल यह फीचर आम यूजर्स के लिए कब तक जारी होगा, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। 

Image Credit : Freepik

टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें

Image Credit : Pexels.com
Read More