iPhone 16: भारत में हर साल आईफोन सस्ता हो रहा है या महंगा, देखें पिछले चार साल की कीमतें
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में जो चार साल पहले iPhone की कीमत थी, वही आज भी है। यह हम नहीं, बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। iPhone 16 का बेस वेरियंट यानी 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 79,900 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया गया है।

विस्तार
Apple ने iPhone 16 सीरीज लॉन्च की है जिसके तहत 4 नए आईफोन iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max लॉन्च किए गए हैं। आईफोन के अलावा एपल ने Apple Watch Series 10 और Watch Ultra 2 और एपल एयरपॉड्स को भी पेश किया है। iPhone 16 में सबसे बड़ा बदलाव नए कैमरा कंट्रोल बटन के तौर पर हुआ है। भारत में iPhone को लेकर हर साल खूब मीम्स बनते हैं। इस बार भी मीम्स बन रहे हैं कि iPhone खरीदने के लिए किडनी बेचनी पड़ेगी, लेकिन क्या वास्तव में भारतीय बाजार में iPhone की कीमतें हर साल बढ़ रही हैं। आइए थोड़ा समझते हैं...
क्या वास्तव में भारत में हर साल महंगे हो रहे आईफोन?

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में जो चार साल पहले iPhone की कीमत थी वही आज भी है। यह हम नहीं, बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। iPhone 16 का बेस वेरियंट यानी 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 79,900 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया गया है और iPhone 12 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में 79,900 रुपये की कीमत पर ही लॉन्च किया गया था तो वास्तव में आप देखें तो भारतीय बाजार में iPhone सस्ते हुए हैं, क्योंकि जिस कीमत में आपको पहले 64 जीबी की स्टोरेज मिलती थी उसी कीमत पर आज आपको 128 जीबी की स्टोरेज मिल रही है। पिछले साल iPhone 15 और iPhone 14 को भी 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
अन्य कंपनियों के फोन हो रहे महंगे

OnePlus, Samsung या Google की बात करें सभी ने साल दर साल अपने फोन की कीमतें बढ़ाई हैं, लेकिन Apple ने ऐसा नहीं किया। भारत में पिछले चार वर्षों में मुद्रास्फीति औसतन लगभग 6% प्रति वर्ष रही है। इसका मतलब है कि यदि iPhone की कीमत 79,900 रुपये पर ही रही, तो यह मुद्रास्फीति के कारण वास्तविक रूप से सस्ता हो गया है। तुलना के लिए अगर Apple ने मुद्रास्फीति के मुताबिक फोन लॉन्च किए होते तो अपनी फोन की कीमतें उसी के अनुसार बढ़ाई होतीं जिसके बाद iPhone 16 की कीमत आज करीब 1,05,000 होनी चाहिए थी।
- iPhone 16 Series: तस्वीरों में देखें नए आईफोन, जानें भारतीय कीमत और सभी फीचर्स
- iPhone 16: कई पुराने आईफोन हुए सस्ते, कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती, देखें लिस्ट
- iPhone 16 Series: नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ ही बंद हुए iPhone 13 से लेकर 15 तक के ये मॉडल, देखें लिस्ट
- Apple Event: iPhone 16, iPhone 16 Plus हुए लॉन्च, मिला नया कंट्रोल बटन, भारत में शुरुआती कीमत 80 हजार से भी कम