Alert: हैकर्स के निशाने पर सभी आईफोन, फोन में घुसा ट्रोजन, कभी भी हो सकता है हैक
साइबर सिक्योरिटी फर्म ग्रुप-आईबी ने कहा है कि इस ट्रोजन का नाम GoldDigger है जो कि एक बैंकिंग ट्रोजन है। इससे एशिया-पैसिफिक (APAC) के यूजर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इससे पहले इस ट्रोजन को एंड्रॉयड डिवाइस में देखा गया था।

विस्तार
आमतौर पर iPhone में मैलवेयर, ट्रोजन या वायरस की खबरें नहीं आती हैं लेकिन इस बार iPhone में ट्रोजन के होने की रिपोर्ट आई है। यदि आप भी iPhone इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone को एक ट्रोजन के जरिए निशाना बनाया जा रहा है।
साइबर सिक्योरिटी फर्म ग्रुप-आईबी ने कहा है कि इस ट्रोजन का नाम GoldDigger है जो कि एक बैंकिंग ट्रोजन है। इससे एशिया-पैसिफिक (APAC) के यूजर्स सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इससे पहले इस ट्रोजन को एंड्रॉयड डिवाइस में देखा गया था।
रिपोर्ट के मुताबिक यह ट्रोजन आईफोन यूजर्स के फेशियल रिकॉग्निशन का डाटा चोरी कर रहा है। इसके अलावा यह फोन में मौजूद अन्य जरूरी और निजी जानकारी भी चोरी कर रहा है और हैकर्स तक पहुंचा रहा है, हालांकि इस बग के बारे में एपल को अभी तक जानकारी नहीं मिली है।
- सावधान: ऑनलाइन सामान बेचना पड़ सकता है महंगा, इस शख्स को लगा 68 लाख का चूना
- सवालों के घेरे में एलन मस्क: X पर पैसे देकर ब्लू टिक ले रहे हिजबुल्लाह के आतंकी, रिपोर्ट में किया गया दावा
- अलर्ट: Google ने प्ले-स्टोर से हटाए ये 18 एप्स, आप भी फोन से तुरंत करें डिलीट
- OpenAI: चैटजीपीटी वाली कंपनी ने लॉन्च किया Sora, आप लिखेंगे और बन जाएगा वीडियो