CERT-In: हैकर्स के निशाने पर iPhone और iPad यूजर्स, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी
इन खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी आपका पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा चुरा सकते हैं, Apple की इनबिल्ट सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं, आपके डिवाइस में मालिशियस कोड चला सकते हैं और सबसे गंभीर स्थिति में, डिवाइस को क्रैश भी कर सकते हैं CERT-In ने यह भी पुष्टि की है कि कुछ खामियों का साइबर हमलों में सक्रिय रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है।

विस्तार
भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम) ने iPhone और iPad उपयोगकर्ताओं के लिए एक गंभीर साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में बताया गया है कि Apple के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS और iPadOS में कई हाई रिस्क खामियां पाई गई हैं, जिनके जरिए साइबर हमलावर संवेदनशील डाटा तक पहुंच सकते हैं या डिवाइस को पूरी तरह निष्क्रिय कर सकते हैं।
CERT-In के अनुसार, वे iPhones जो iOS 18.3 से पुराने वर्जन पर चल रहे हैं और वे iPads जो iPadOS 17.7.3 या 18.3 से पुराने वर्जन पर आधारित हैं, इस खतरे के दायरे में आते हैं। इससे प्रभावित होने वाले डिवाइसों में शामिल हैं...
- iPhone XS और उससे नए मॉडल
- iPad Pro (2nd generation और उससे नए)
- iPad (6th generation और उससे नए)
- iPad Air (3rd generation और ऊपर)
- iPad mini (5th generation और ऊपर)
इन खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी आपका पर्सनल और फाइनेंशियल डेटा चुरा सकते हैं, Apple की इनबिल्ट सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं, आपके डिवाइस में मालिशियस कोड चला सकते हैं और सबसे गंभीर स्थिति में, डिवाइस को क्रैश भी कर सकते हैं CERT-In ने यह भी पुष्टि की है कि कुछ खामियों का साइबर हमलों में सक्रिय रूप से दुरुपयोग किया जा रहा है।
- AI के दुष्प्रभाव: इंसानों को कम क्रिएटिव बना रहा AI, हैरान करने वाली है नई स्टडी
- AC Tips: एयर कंडीशनर खरीदते समय इन पांच बातों का रखें ख्याल, बाद में पछताना नहीं पड़ेगा
- Recharge Plan: 365 नहीं, 380 दिनों वाला है यह प्लान, मिलता है 600GB डाटा
- WhatsApp: मेटा लॉन्च करने वाला है नया फीचर, आप लिखेंगे और वॉलपेपर हो जाएगा तैयार