Recharge Plan: 365 नहीं, 380 दिनों वाला है यह प्लान, मिलता है 600GB डाटा
BSNL ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पुरानी पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन (PRBT) सेवा को बंद करने की घोषणा की है। इसके स्थान पर कंपनी एक AI-आधारित नई सर्विस शुरू करने जा रही है, जिसे खासतौर पर एंटरप्राइज कस्टमर्स के फीडबैक के आधार पर तैयार किया गया है।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मदर्स डे के खास मौके पर अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म प्लान की वैधता को बढ़ाकर 380 दिन कर दिया है, जो पहले सिर्फ 365 दिन तक ही वैध था। यह ऑफर 7 मई से 14 मई तक के लिए सीमित है और केवल BSNL की वेबसाइट या मोबाइल एप से रिचार्ज करने पर ही मान्य होगा।
BSNL का 1,999 रुपये वाला लॉन्ग टर्म प्लान अब 365 नहीं बल्कि पूरे 380 दिन की वैधता के साथ आ रहा है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा (देशभर में कहीं भी) के अलावा फ्री नेशनल रोमिंग, 100 फ्री SMS प्रति दिन और कुल कुल 600GB डाटा मिलता है।
BSNL का 1,499 रुपये वाला प्लान आमतौर पर 336 दिनों की वैधता के साथ आता है। लेकिन अब मदर्स डे ऑफर के तहत इसकी वैधता बढ़ाकर 365 दिन कर दी गई है। इस प्लान में भी यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है।
- Google IO 2025: 20 मई से शुरू होगा गूगल का मेगा इवेंट, एंड्रॉयड 16 के अलावा और क्या होगा खास
- Pope Leo XIV: एआई की मदद से तय हुआ था नए पोप का नाम, बाद में कहा- मानवता के लिए है खतरनाक
- Operation Sindoor: आईटी मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सभी के लिए मानना है जरूरी
- AI: 14वें पोप लियो ने एआई को बताया मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती