शाओमी रेडमी वाय 2 और रियलमी 2 में कौन है ज्यादा स्मार्ट?, कीमत से लेकर बैटरी और कैमरा तक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 01 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
Realme 2 vs xiaomi redmi y2, which is offers the cost value
Realme 2 vs xiaomi redmi y2

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने जून में भारत में अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाय2 पेश किया जिसकी शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है। रेडमी वाय2 पिछले साल लांच हुए रेडमी वाय1 का अपग्रेडेड वर्जन है। रेडमी वाय 2 में शाओमी ने 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं अब ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी ने भारत में डुअल रियर कैमरा और नॉच डिस्प्ले के साथ रियलमी 2 लांच कर दिया है। ऐसे में इस फोन की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी वाय2 से हो रही है तो आइए जानते हैं दोनों फोन में कौन बेहतर है।

    Xiaomi Redmi Y2
    Xiaomi Redmi Y2

    सबसे पहले रेडमी वाय 2 की बात करें तो इस फोन में 5.99 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा रेडमी वाय2 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम, 32जीबी/64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    Xiaomi RedMi Y2
    Xiaomi RedMi Y2

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जो AI सपोर्ट के साथ आता है। फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है। रेडमी वाय2 में 3080 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें