स्मार्टफोन: दुनिया में सबसे ज्यादा बिका ये आईफोन, सैमसंग के 5 फोन भी टॉप-10 में शामिल, देखें पूरी लिस्ट
काउंटरपॉइंट रिसर्च ने एक ताजा रिपोर्ट में दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में एपल और सैमसंग के फोन एक दूसरे से कड़ा मुकाबला करते दिख रहे हैं।

विस्तार
आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। लेकिन जब बात दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की आती है, तो Apple और Samsung का दबदबा साफ नजर आता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में Apple का iPhone 17 ग्लोबल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया की टॉप-10 सेलिंग लिस्ट में केवल एपल और सैमसंग के ही स्मार्टफोन्स ने अपनी जगह बनाई है, जो ग्लोबल मार्केट के 26% हिस्से पर कब्जा जमाए हुए हैं।
टॉप 10 स्मार्टफोन्स की लिस्ट पर एक नजर
- Apple iPhone 17 5G
- Apple iPhone 17 Pro Max 5G
- Apple iPhone 17 Pro 5G
- Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
- Samsung Galaxy A07 4G
- Samsung Galaxy A17 5G
- Apple iPhone 17e 5G
- Samsung Galaxy A17 4G
- Samsung Galaxy S26 5G
- Apple iPhone 16 5G
आखिर क्यों सबसे आगे रहा iPhone 17?
बेस मॉडल होने के बावजूद iPhone 17 ने कुल वैश्विक स्मार्टफोन बिक्री में 6% की मजबूत हिस्सेदारी दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और मध्य पूर्व जैसे बाजारों में इसकी जबर्दस्त मांग देखने को मिली है। इसके साथ ही, प्रीमियम ग्राहकों ने iPhone 17 Pro और Pro Max को खूब पसंद किया, जिसके पीछे आकर्षक एक्सचेंज ऑफर्स और आसान किस्तों वाली योजनाओं का बड़ा हाथ रहा। वहीं, किफायती दाम में मैगसेफ सपोर्ट के साथ आए iPhone 17e ने भी ग्राहकों का दिल जीता।
सैमसंग के प्रीमियम और बजट फोन का जलवा
एंड्रॉयड की दुनिया में Samsung Galaxy S26 Ultra सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बनकर उभरा है। एआई फीचर्स और प्राइवेसी-फोकस्ड डिस्प्ले की वजह से इस प्रीमियम फोन ने अपने पिछले मॉडल्स के मुकाबले शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, बजट सेगमेंट में कंपनी की गैलेक्सी ए सीरीज, विशेषकर Galaxy A07 और A17 ने कम कीमत और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की वजह से दुनिया भर में अपना दबदबा कायम रखा।
- बिना इंटरनेट कीपैड वाले फोन से भी होगा यूपीआई पेमेंट, फोनपे ने 20 करोड़ यूजर्स के लिए लॉन्च की खास सर्विस
- काम की बात: भारत में गोल तो अमेरिका में चपटे क्यों होते हैं प्लग के पिन? ये है इसके पीछे की असली वजह
- रेडमी 17 5जी: 7900mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 के साथ आ रहा नया फोन, 25,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत
- एलन मस्क का बड़ा दावा: साल भर में इंसानों से आगे निकल जाएगा एआई, इंटरनेट के लिए बनेगा सबसे बड़ा खतरा