रेडमी 17 5जी: 7900mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 4 Gen 5 के साथ आ रहा नया फोन, 25,000 रुपये से कम हो सकती है कीमत
रेडमी 17 5जी भारत में 3 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर, 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 50MP कैमरा दिया जाएगा। कंपनी इसे 25 हजार रुपये से कम कीमत में भारतीय बाजार में उतार सकती है।

विस्तार
Redmi भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन से मिड-रेंज सेगमेंट में हलचल मचाने की तैयारी कर रहा है। Redmi 17 5G को 3 सितंबर 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा समेत कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
Snapdragon 4 Gen 5 से लैस होगा फोन
Redmi ने कंफर्म किया है कि Redmi 17 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलेगा। यह 4nm तकनीक पर आधारित प्रोसेसर है, जिसे मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया है। लीक जानकारी के अनुसार फोन में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।
इस चिपसेट ने AnTuTu 11 पर 6,24,021 पॉइंट्स और Geekbench 6 पर सिंगल-कोर में 976 तथा मल्टी-कोर में 2,250 पॉइंट्स हासिल किए हैं।
7900mAh की बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Redmi 17 5G की सबसे खास खूबियों में इसकी 7,900mAh बैटरी शामिल है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी और कंपनी चार्जर भी बॉक्स में देगी। इसके अलावा 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
120Hz डिस्प्ले और एआई कैमरा
Redmi ने अभी स्क्रीन साइज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन फोन के टीजर के मुताबिक, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला IPS LCD पैनल दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन सेंसर और एक मैकरो लेंस होने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए 8MP कैमरा मिल सकता है। कंपनी इसे डुअल-एआई कैमरा के तौर पर पेश कर रही है।
तीन रंगों में आएगा Redmi 17 5G
फोन तीन रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें इटरनल ऑरेंज, ऑबसलूट ब्लैक और इंडलेस ब्लू जैसे रंग मिलेंगे। यह फोन वीगन लेदर और प्लास्टिक फिनिश में उपलब्ध होगा। इस फोन में Xiaomi HyperOS 3 मिलने की उम्मीद है। इस फोन में कंपनी 300% तक वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी मिल सकता है। स्पीकर और अन्य फीचर्स की जानकारी 2 सितंबर को सामने आने की उम्मीद है।
25 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत
Redmi 17 5G की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, लीक के मुताबिक इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। इस कीमत पर इसका मुकाबला वनप्लस, सैमसंग और पोको के मिड-रेंज फोन से होगा।
- एलन मस्क का बड़ा दावा: साल भर में इंसानों से आगे निकल जाएगा एआई, इंटरनेट के लिए बनेगा सबसे बड़ा खतरा
- एआई से अपनी बीमारी पहचान रहा हर तीसरा अमेरिकी: 95% को चैटबॉट की सलाह पर भरोसा, पर्सनल डेटा लीक होने का भी डर
- रोबोट गेम्स: रेस में तोड़े रिकॉर्ड, घरेलू कामों में फिसड्डी, असल जिंदगी में ह्यूमनॉइड रोबोट क्यों पीछे?
- सैमसंग: गैलेक्सी एस27 अल्ट्रा का नया लुक देख भड़के यूजर्स, लोग बोले- आईफोन 17 प्रो मैक्स की कॉपी है फोन