YouTube Update: वीडियो देखने का मजा अब और होगा मजेदार, आ रहा है यह नया फीचर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Sep 2024 03:13 PM IST
सार

अभी तक YouTube में किसी वीडियो को पॉज करने पर एक पॉपअप एड आता है। यह किसी बार एक शॉर्ट लूप वीडियो और कई बार एक इमेज के रूप में आता है। इस समस्या को लेकर YouTube के खिलाफ हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें की थीं।

विज्ञापन
YouTube Reportedly Rolling Out Pause Ads Widely After Strong Advertiser Response details in hindi
YouTube - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    YouTube के नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद विज्ञापन आपको परेशान नहीं करेंगे। YouTube पॉज एड का फीचर रिलीज कर रहा है। पिछले साल YouTube ने एक फीचर पेश किया था जिसके बाद प्ले हो रहे किसी वीडियो को पॉज करने पर विज्ञापन (एड) दिखते थे। YouTube के इस फीचर को लेकर लोगों ने काफी शिकायतें की थीं जिसके बाद अब कंपनी ने अपनी प्लानिंग में बदलाव किया है।

    अभी तक YouTube में किसी वीडियो को पॉज करने पर एक पॉपअप एड आता है। यह किसी बार एक शॉर्ट लूप वीडियो और कई बार एक इमेज के रूप में आता है। इस समस्या को लेकर YouTube के खिलाफ हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें की थीं।

    विज्ञापन

    ये विज्ञापन आमतौर पर किसी वीडियो के शुरुआत और बीच में आते थे। ये तभी दिखते थे जब कोई यूजर किसी वीडियो को पॉज करता था। इस तरह के विज्ञापन पूरी स्क्रीन को कवर करते थे। सबसे बड़ी समस्या यह थी कि इन वीडियो को स्किप नहीं किया जा सकता था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यू्ट्यूब का कहना है कि इस तरह के एड इस लिहाज से डिजाइन किए गए थे कि यूजर्स को वीडियो देखने में परेशानी ना हो लेकिन हुआ इसके विपरित। ऐसे में इसे बंद करने का फैसला लिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें