iOS 15.1 हुआ लॉन्च: देखें अपडेट मिलने वाले फोन की लिस्ट, फीचर्स भी जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Oct 2021 03:46 PM IST
सार

iOS 15.1 के अपडेट के साथ ProRes का भी सपोर्ट आया है जो कि iPhone 13 Pro मॉडल के लिए है।

विज्ञापन
iOS 15.1 and iPadOS 15.1 released With SharePlay Lossless Playback
iphone 13 pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल ने अपने नए ओएस iOS 15.1 को रिलीज कर दिया है। आईफोन 13 सीरीज समेत कई पुराने आईफोन को भी iOS 15.1 का अपडेट मिलेगा। वहीं iPad यूजर्स के लिए iPadOS 15.1 का अपडेट जारी किया गया है। दोनों नए iOS और iPadOS के साथ शेयरप्ले का सपोर्ट दिया गया जिसकी मदद से एपल टीवी और एपल म्यूजिक के कंटेंट फेसटाइम के जरिए शेयर किए जा सकेंगे। iOS 15.1 के अपडेट के साथ ProRes का भी सपोर्ट आया है जो कि iPhone 13 Pro मॉडल के लिए है।

    iOS 15.1: नए ओएस में क्या है खास?

    iOS 15.1 के साथ आईफोन यूजर्स को सबसे बड़ा फीचर शेयरप्ले का है। इस फीचर की मदद से आईफोन यूजर्स फेसटाइम की मदद से मूवी और टीवी शोज किसी के साथ शेयर करके एक साथ देख सकेंगे। शेयरप्ले का सपोर्ट एपल म्यूजिक के साथ भी मिलेगा। SharePlay की मदद से आप अपनी स्क्रीन को फेसटाइम कॉल पर कनेक्टेड यूजर्स के साथ भी शेयर कर सकेंगे। iOS 15.1 के अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स COVID-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट को भी एपल वॉलेट में सेव कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    iOS 15.1 के अपडेट के साथ iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max यूजर्स को ProRes वीडियो रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलेगा। एपल के मुताबिक ProRes एक एडवांस्ड वीडियो कोडेक है। इसमें बेहतर और नेचुरल कलर्स की रिकॉर्डिंग होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iOS 15.1 अपडेट के बाद आईफोन 13 प्रो और आईफोन 13 प्रो मैक्स में मैक्रो फोटोग्राफी के दौरान ऑटोमेटिक कैमरे को बंद किया जा सकेगा। नए अपडेट के साथ ट्रांसलेट एप को भी अपडेट किया गया है जिसके बाद इसे Mandarin चाइनीज (ताइवान) का भी सपोर्ट मिल गया है। iOS 15.1 के अपडेट के साथ होम एप को भी अपडेट किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें