भारत के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे इंटरनेट, हर व्यक्ति होगा ऑनलाइन: गूगल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 30 Aug 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Internet will reach every corner of India, every person will be online: Google
google office

    सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कल गूगल के भारत में जन्मे मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचई से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान मंत्री ने उनके साथ भारत में कंप्यूटर में भारतीय भाषाओ के प्रयोग तथा यांत्रिक बुद्धि के इस्तेमाल आदि के जरिए से हर जगह के व्यक्ति के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान बनाने और भारतीय उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की कंपनी की योजनाओं पर चर्चा की।

    अमेरिकी यात्रा पर आए प्रसाद कल गूगल के कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू मुख्यालय गए। गूगल ने एक बयान में कहा कि प्रसाद ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात की। इस बैठक के दौरान भारतीय प्रयोगकर्ताओं को सशक्त करने के लिए प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा हुई। प्रसाद को बताया गया कि गूगल की योजना पूरे भारत में लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल सरल बनाने की योजना है।

    विज्ञापन

    प्रसाद को भारत में हर जगह के लोगों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल आसान करने, भारतीय भाषाओं में कंप्यूटर के परिचालन , सामाजिक लाभ के लिए यांत्रिक बुद्धि आधारित समाधान तथा नौ प्रवर्तन आधारित सोच के आधार पर शुरू की गयी इकाइयों (स्टर्टअप्स) और मझोली इकाइयों की क्षमता बढ़ाने की गूगल की योजनाओं की जानकारी दी गयी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें