चिंता की बात: हर दिन पांच घंटे फोन पर बर्बाद कर रहे भारतीय युवा, सोशल मीडिया और गेमिंग में खत्म हो रही जवानी
भारतीय युवा पीढ़ी मोबाइल और इंटरनेट के चक्कर में बर्बाद हो रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय युवा हर दिन 5 घंटे मोबाइल और इंटरनेट पर बर्बाद कर रहे हैं।

विस्तार
भारत में 1.2 अरब से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ता और 950 मिलियन इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं। इंटरनेट की सस्ती दरें (12 रुपये प्रति GB) और किफायती स्मार्टफोन ने देश को डिजिटल युग की ओर तेजी से अग्रसर किया है, लेकिन यह इंटरनेट की लत युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रही है। इंटरनेट की आसान उपलब्धता भारतीयों को मोबाइल का आदी भी बना रही है।
ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टेंसी EY की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पहले से कहीं अधिक समय अपने स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि भारतीय औसतन 5 घंटे प्रतिदिन सोशल मीडिया, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग पर खर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पहली बार डिजिटल प्लेटफॉर्म ने टीवी को पीछे छोड़ दिया है, जिससे यह भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग का सबसे बड़ा सेक्टर बन गया है।
भारतीयों द्वारा बिताए गए 5 घंटे में से 70% समय सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग में जाता है। EY इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह बदलाव "डिजिटल इन्फ्लेक्शन पॉइंट" को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के साथ इनोवेशन, नए बिजनेस मॉडल और साझेदारियों का सागर देखने को मिलेगा।"
- Instagram: इंस्टाग्राम में आया टिकटॉक वाला फीचर, अब रील देखना होगा और मजेदार
- Foldable iPhone: कुछ ऐसी होगी एपल के फोल्डेबल आईफोन की डिस्प्ले, विस्तार से जानें
- YouTube: यूट्यूब में आ रहा नया फीचर, नहीं मिलेंगे ऐसे चैनल के नोटिफिकेशन
- Facebook: फेसबुक में आया नया फीचर, अब फालतू के विज्ञापन से मिलेगी आजादी