YouTube: यूट्यूब में आ रहा नया फीचर, नहीं मिलेंगे ऐसे चैनल के नोटिफिकेशन
YouTube एप के नोटिफिकेशन इनबॉक्स में ये अपडेट्स उपलब्ध रहेंगे। यह बदलाव उन चैनलों पर लागू नहीं होगा जिनसे यूजर एक्टिव रूप से जुड़े रहते हैं या जो कभी-कभी ही वीडियो अपलोड करते हैं। इससे यूजर्स को बिना अनसब्सक्राइब किए अनचाही नोटिफिकेशन से छुटकारा मिलेगा।

विस्तार
यदि आप भी YouTube के कुछ नोटिफिकेशन से परेशान हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। जल्द ही आपको इससे राहत मिलने वाली है। Google ने घोषणा की है कि वह YouTube पर एक नया नोटिफिकेशन सिस्टम टेस्ट कर रहा है, जिससे उन सब्सक्राइब किए गए चैनलों से मिलने वाले नोटिफिकेशन कम हो जाएंगे, जिन्हें यूजर अब नहीं देखते।
यदि किसी यूजर ने किसी चैनल के वीडियो को लंबे समय से नहीं देखा, तो उसे उस चैनल के लिए पुश नोटिफिकेशन नहीं भेजे जाएंगे, हालांकि YouTube एप के नोटिफिकेशन इनबॉक्स में ये अपडेट्स उपलब्ध रहेंगे। यह बदलाव उन चैनलों पर लागू नहीं होगा जिनसे यूजर एक्टिव रूप से जुड़े रहते हैं या जो कभी-कभी ही वीडियो अपलोड करते हैं। इससे यूजर्स को बिना अनसब्सक्राइब किए अनचाही नोटिफिकेशन से छुटकारा मिलेगा।
यह अभी टेस्टिंग स्टेज में है और सिर्फ कुछ यूजर्स को ही यह नया बदलाव देखने को मिलेगा। Google का उद्देश्य यह देखना है कि क्या इससे यूजर्स को बेहतर अनुभव मिलता है या नहीं।
- Facebook: फेसबुक में आया नया फीचर, अब फालतू के विज्ञापन से मिलेगी आजादी
- Light Phone 3: OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे अनोखा फोन, डिजाइन ऐसी कि क्या ही कहें...
- एलन मस्क ने बेचा X: एलन मस्क ने अपने ही घर में किया सौदा, आखिर क्या है xAI जिसने खरीदा एक्स?
- Grok AI: अब टेलीग्राम पर भी ग्रोक एआई कर सकते हैं इस्तेमाल, यह है शर्त