Indian Telecom: अगले तीन सालों में 6जी पेटेंट में 10 फीसदी शेयर हासिल करना भारतीय टेलीकॉम सेक्टर का लक्ष्य

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 24 Aug 2024 06:41 PM IST
सार

आने वाले तीन सालों में भारतीय टेलीकॉम सेक्टर 6जी पेटेंट में दस फीसदी शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। शनिवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी गई। साथ ही आने वाले तीन सालों के दौरान इसके लिए रोडमैड भी तैयार किया गया।

विज्ञापन
Indian telecom aim for 10 percent share in 6G patents in next 3 yrs
Indian Telecom - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारतीय टेलीकॉम खिलाड़ियों का लक्ष्य है कि अगले तीन सालों के दौरान 6जी पेटेंट में 10 फीसदी शेयर को हासिल किया जा सके। शनिवार को एक आधिकारिक बयान में यह बताया गया है कि अगले तीन सालों के दौरान वैश्विक स्टैंडर्ड में छह में से एक हिस्से पर कब्जा किया जाए।

    टेलीकॉम उद्योग के खिलाड़ियों ने एक सिस्टम के तहत एक प्रस्ताव पर रिसर्च अलाइन की गई है। इसमें वाइब्रेंट और स्टैंडर्ड कम्यूनिटी प्रस्ताव को शनिवार को दूसरी बैठक में एसएसी यानी स्टैकहोल्डर्स एडवाइजरी कमिटी ने लिया है। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर यानी टीएसपी जो कि केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में शुक्रवार को हुई थी।

    विज्ञापन

    टेलीकॉम उद्योग के लीडर्स ने यह लक्ष्य रखा है कि ग्लोबल स्तर पर 6जी के सभी पेटेंट में 10 फीसदी हिस्सेदारी आने वाले तीन सालों के दौरान हासिल की जाए। टेलीकॉम ऑपरेटर्स पहली एसएसी में अपने बयान में कहा है कि हमने कुछ एरिया की पहचान की है। अंतर्राष्ट्रीय और भारत के हिसाब से शेयर को स्टैंडर्ड एसेंशनल पेटेंट यानी एसईपी और कनेक्टिविटी में आ रहे गैप की भी पहचान की है। इसके साथ ही टेलीकॉम सर्विस की गुणवत्ता जैसे विषयों के बारे में बैठक में चर्चा की गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें