Gmail Tips: जीमेल यूजर्स के लिए वरदान से कम नहीं है यह फीचर, कुछ ही सेकेंड में दूर कर देता है समस्या

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sat, 24 Aug 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
how to recover mail that was accidentally deleted
Gmail Tips - फोटो : FREEPIK

    दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अपने यूजर्स को अलग-अलग तरह की सुविधाएं देता है। अगर आप ऑफिस का काम करते हैं तो जीमेल का इस्तेमाल करते होंगे। इस दौरान जीमेल का यूज कई बार होता है। इसके अलावा अगर बिजनेस की कोई प्रजेंटेशन लेनी है तो वो भी ईमेल पर आती है। जीमेल का इस्तेमाल लोगों की लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है।

    जीमेल के बिना कई सारे काम बीच में ही अटक जाएंगे। यही वजह है कि जीमेल में लगातार नए-नए फीचर्स आते रहते हैं। ऐसे ही एक फीचर के बारे में यहां पर बता रहे हैं, ताकि आपका काम आसान हो जाए और जीमेल की इस सुविधा के जरिए अगर ईमेल में कोई गलती हो जाए तो उसे आसानी से सुधार सकते हैं।

    Gmail Tips
    Gmail Tips - फोटो : FREEPIK

    अगर आप जीमेल में किसी को गलती से ईमेल भेज देते हैं तो इसे अनसेंड किया जा सकता है। इस समस्या को एक आसान सी ट्रिक के जरिए ठीक कर सकते हैं। जीमेल में एक कमाल का फीचर मिलता है, इस फीचर को अनडू के नाम से जानते हैं। इस सुविधा के जरिए यूजर्स को काफी बड़ा फायदा होता है, आगे जानिए क्या है इसका पूरा प्रोसेस।

    Gmail Tips
    Gmail Tips - फोटो : FREEPIK
    • जीमेल में अगर गलती से किसी को ईमेल भेज दिया है तो इसके लिए सबसे पहले जीमेल खोलना होगा।
    • इसके बाद जीमेल की प्रोफाइल पर क्लिक करें और सेटिंग में जाना है।
    • फिर 'सी ऑल सेटिंग' पर टैप करना है।
    • ऐसा करने के बाद अनडू सेंड के विकल्प पर अपने हिसाब से समय का चुनाव करें।
    • ईमेल अनडू सेंड फीचर में 5 से लेकर 30 सेकेंड के विकल्प मिलते हैं। किसी एक ऑप्शन को चुनकर उस पर क्लिक करना है और सबमिट करना है।
    • उदाहरण के लिए अगर आपने 30 सेकेंड का विकल्प चुना तो समय पूरा होने के बाद ईमेल को अनडू सेंड नहीं कर पाएंगे।
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें