साल के 75 दिन स्मार्टफोन पर गुजार देते हैं भारतीय, 5 मिनट फोन से दूर रहना मुश्किल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 20 Dec 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
Indian Spends over 75 days in a Year on Their Smartphone as per Vivo CMR Study
mobile user - फोटो : social media

    पूरी दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहां इंटरनेट सबसे सस्ता है और यहीं सबसे ज्यादा इंटरनेट बंद किया जाता है। भारत आज सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। ऐसे में भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या भी सबसे ज्यादा है। अब वीवो ने साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) ने एक सर्वे किया है जिसमें यह बात सामने आई है भारत के लोग साल के 75 दिन स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में गुजार देते हैं।

    75 फीसदी लोगों को बचपन में मिल गया स्मार्टफोन

    वीवो और सीएमआर की संयुक्त सर्वे में शामिल लोगों में से 75 फीसदी लोगों ने माना है कि किशोरावस्था में ही उनके पास खुद के स्मार्टफोन हो गए थे, वहीं 41 फीसदी यूजर्स का दावा है कि ग्रेजुएशन करने और हाई स्कूल पास करने के बाद ही उन्हें स्मार्टफोन मिला। वीवो और सीएमआर की यह सर्वे देश के 8 अलग-अलग शहर के लोगों के बीच ऑनलाइन की गई है। इस सर्वे में युवा, नौकरीपेशा और गृहणियां शामिल हैं। इस सर्वे में शामिल लोगों की उम्र 18 से 45 साल के बीत है। सर्वे में 2,000 लोग शामिल हुए थे जिनमें 64 फीसदी पुरुष और 36 फीसदी महिलाएं थीं।

    विज्ञापन
    साल के 75 दिन स्मार्टफोन पर गुजार देते हैं भारतीय, 5 मिनट फोन से दूर रहना मुश्किल

    सर्वे की खास बातें

    1. अधिकतर भारतीय पूरे साल में अपने काम के घंटे का एक तिहाई यानी करीब 1800 घंटे फोन पर बिताते हैं।
    2. प्रत्येक तीन में एक लोग का मानना है कि वह बिना फोन चेक किए 5 मिनट नहीं रह सकते।
    3. 73% लोगों ने माना कि जिस तरह से मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ रहा है उससे लोगों के मानसिक और शारीरिक सेहत को नुकसान होगा।
    4. 5 में से 3 लोगों ने माना कि जिंदगी को मोबाइल से दूर रखना जरूरी है और इससे उनकी जिंदगी खुशहाल हो सकती है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें