दो स्क्रीन के साथ LG G8X ThinQ स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा दमदार कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 20 Dec 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
LG G8X ThinQ foldable smartphone launch in india know price specifications
LG G8X ThinQ - फोटो : LG

    टेक कंपनी एलजी (LG) ने जी सीरीज के तहत जी8एक्स थिनक्यू (LG G8X ThinQ) फोल्डेबल स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन में दो स्क्रीन हैं जिन्हें जरूरत के हिसाब से आप अलग कर सकते हैं और फिर से जोड़ से भी सकते हैं। फोन की दोनों स्क्रीन एक खास कवर के साथ यूएसबी के जरिए आपस में कनेक्ट होती हैं। कंपनी ने इससे पहले जी8एक्स थिनक्यू को आईएफए 2019 इवेंट के दौरान पेश किया था। वहीं, यह फोन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड और हुवावे मेट एक्स को कड़ी टक्कर देगा। तो चलिए जानते हैं एलजी जी8एक्स थिनक्यू की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने जी8एक्स थिनक्यू स्मार्टफोन को 49,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारत में उतारा है। वहीं, इस फोन की सेल कल यानी 21 दिसंबर से शुरू हो जाएगी। ग्राहक एलजी जी8 थिनक्यू को कंपनी के अधिकारिक रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकेंगे।

    विज्ञापन

    इसके केस के बाहर की तरफ 2.1 इंच का मोनोक्रोम ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें समय, तारीख, नोटिफिकेशन और बैटरी की जानकारी मिलेगी। इस फोन में 6.4 इंच की दो फुल विजन डिस्प्ले हैं और डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम मिलेगी। इसमें 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं रियर में डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। एक कैमरा सुपर वाइड एंगल है। कैमरे का इस्तेमाल आप एक्शन वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए भी कर सकेंगे।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, यूजर्स को इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिली है, जो क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें