IMC 2020: 30 करोड़ 2जी ग्राहकों को स्मार्टफोन में लाने के लिए जल्द बने ठोस नीति: मुकेश अंबानी

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 ( Indian Mobile Congress 2020) की शानदार आगाज हो गई है। आज यानी 8 दिसंबर को आईएमसी 2020 का पहला दिन है। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण आईएमसी का आयोजन वर्चुअल तौर पर किया गया है। बचा दें कि पिछले चार सालों से भारत में आईएमसी का आयोजन हो रहा है। आईएमसी 2020 10 दिसंबर 2020 तक चलेगा।
आईएमसी के पहले दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत में 30 करोड़ 2जी फोन ग्राहकों को स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की वकालत की है। अंबानी ने मंगलवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इससे 2जी ग्राहक भी डिजिटल बदलावों का लाभ उठा सकेंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि आज दुनिया में भारत सबसे बेहतर तरीके से ‘डिजिटल से जुड़ा’ देश है। उन्होंने कहा कि देश में आज भी 30 करोड़ ग्राहक 2जी में ‘फंसे’ है और उन्हें स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है। स्मार्टफोन के जरिये ये ग्राहक भी डिजिटल लेनदेन में सक्षम हो सकेंगे।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा देश में 5जी नेटवर्क को तेजी से लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी जियो देश में 5जी क्रांति की अगुवाई करेगी। अंबानी ने कहा कि भारत को सेबीकंडक्टर के विनिर्माण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जा सकता है। अंबानी ने कहा, ‘‘हम बड़े आयात पर निर्भर नहीं रह सकते।
- IMC 2020: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, 2021 के मध्य तक 5G लॉन्च करेगा रिलायंस जियो
- इंसानी आंख से भी बड़े मेगापिक्सल वाले कैमरा लेंस पर काम कर रहा Samsung
- 16 दिसंबर को Xiaomi भारत में लॉन्च करेगी QLED 4K TV, मिलेगी 64GB की स्टोरेज
- Year Ender 2020: इस साल भारत में लॉन्च हुए सभी 5G स्मार्टफोन की लिस्ट, शुरुआती कीमत 20,999 रुपये