वर्क फ्रॉम होम के दौर में ACT फाइबरनेट ने दिया बड़ा झटका, आठ शहरों में महंगे हुए प्लान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 May 2020 05:15 PM IST
सार

एक जून से महंगे हो जाएंगे एक्ट फाइबरनेट के प्लानदिल्ली में 799 रुपये का हो जाएगा 749 रुपये वाला प्लानआठ शहरों में महंगे होंगे कंपनी के प्लान

विज्ञापन
ACT Fibernet Increasing Broadband Plan Prices in Eight Cities, All you need to know
Internet User - फोटो : Pixr8

    विस्तार

    ब्रॉडबैंड सेवा प्रदाता कंपनी एक्ट फाइबर (ACT Fibernet) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए अपने प्लान की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। एक्ट फाइबरनेट के ब्रॉडबैंड के मासिक प्लान की नई कीमतें एक जून से लागू होंगी।

    देश के 19 शहरों में एक्ट फाइबरनेट अपनी सेवा देती है जिनमें से आठ शहरों में प्लान की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। एक्ट फाइबरनेट ने इंटरनेट की कीमतें बढ़ाने का फैसला ऐसे वक्त में किया है जब संक्रमण के कारण अधिकतर लोग इंटरनेट की मदद से घर से काम कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    जिन आठ शहरों में एक्ट फाइबरनेट के प्लान की कीमतें एक जून से बढ़ने जा रही हैं उनमें बंगलूरू, चेन्नई, कोयम्बटूर, हैदराबाद, दिल्ली, विजयवाड़ा, विजाग और गुंटूर जैसे शहर शामिल हैं। कंपनी के एक बयान के मुताबिक इन शबरों में उसके प्लान दो-चार फीसदी तक महंगे होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदाहरण के तौर पर समझें तो कंपनी के सिल्वर प्रोमो प्लान की कीमत दिल्ली में फिलहाल 749 रुपये है जो कि एक जून से 799 रुपये हो जाएगी। कंपनी की वेबसाइट पर जल्द ही नई कीमत के बारे में जानकारी दी जाएगी। कीमत में बढ़ोत्तरी के बारे में कंपनी अपने ग्राहकों को ई-मेल के जरिए भी जानकारी दे रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें