भारत सरकार ने लॉन्च किया NMIS डैशबोर्ड, प्रवासियों को आसानी से कर सकेंगे ट्रैक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 17 May 2020 12:38 PM IST
सार
  • केंद्र सरकार ने नेशनल माईग्रेंट इनफारमेशन सिस्टम किया लॉन्च
  • केंद्र और राज्य सरकार इस डैशबोर्ड के जरिए प्रवासियों की आवाजाही पर रखेगी नजर
Indian government launch NMIS dashboard for migrants all you need to know
प्रवासी - फोटो : PTI

    विस्तार

    भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों को ट्रैक करने के लिए एक सिस्टम तैयार किया है, जिसका नाम एनएमआईएस यानी नेशनल माईग्रेंट इनफारमेशन सिस्टम है। इस डैशबोर्ड के जरिए केंद्र और राज्य सरकारें आसानी से प्रवासियों को ट्रैक कर सकेंगी। वहीं, केंद्र सरकार का कहना है कि सभी राज्य सरकारें अपने यहां से जाने वाले और आने वाले प्रवासी श्रमिकों की जानकारी डैशबोर्ड पर अपलोड करें, जिससे उनको ट्रेक करना बहुत आसान हो जाएगा।

    अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सरकारों को इस डैशबोर्ड में प्रवासियों के नाम, उम्र, मोबाइल नंबर, जिला और यात्रा की तारीख जैसी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके अलावा प्रवासियों के मोबाइल नंबर के जरिए भी उन्हें ट्रैक किया जा सकेगा।

    केंद्र और राज्य सरकारें इस डैशबोर्ड के जरिए प्रवासियों की आवाजाही पर पूरी तरह से नजर रखेंगी। साथ ही यह डैशबोर्ड प्रवासियों के लिए अलग से आईडी बनाएगा, जिससे उन्हें ट्रैक करने आसान होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक लाखों प्रवासियों को ट्रेन के जरिए घर पहुंचाया जा चुका है।

    और पढ़ें...