Lockdown: Google के कर्मचारी घर से काम करने के दौरान लैपटॉप से जुड़ी समस्या का रहे हैं सामना

विस्तार
दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया था। हालांकि, अब कंपनी के कर्मचारियों को लैपटॉप से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की जानकारी न्यूज नेटवर्क सीएनबीसी की एक रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल के कर्मचारियों का कहना हैं कि लैपटॉप की स्पलाई सीमित संख्या में हो रही है। साथ ही यह भी कहा गया है कि कंपनी ने लैपटॉप में आने वाले अपग्रेड पर भी रोक लगा दी है।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने अपने सभी कर्मचारियों को मेल भेजा है, जिसमें कहा गया है कि हम दूर रह रहे कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने में असमर्थ है। क्योंकि कई ऐसी जगह हैं, जहां पर जरूरी डिवाइस उपलब्ध कराने में परेशानी आ रही है। कंपनी ने आगे कहा है कि हम सभी कर्मचारियों तक लैपटॉप जल्द-से-जल्द पहुंचाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी का कहना है कि हम किसी भी कर्मचारी के साथ भेदभाव नहीं कर रहे हैं।
सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल में इस समय अस्थायी कर्मचारियों की संख्या आधी है। साथ ही कंपनी Nooglers को प्राथमिकता दे रही है। आपको बता दें कि Nooglers वो कर्मचारी हैं, जिन्हें हाल ही में आधिकारिक रूप से नियुक्त किया गया है। वहीं, कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने बीते सप्ताह कहा था कि हम जल्द ही अपने कार्यलय खोलेंगे और अपने कर्मचारियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखेंगे।
- World Telecommunication Day 2020: विश्व दूरसंचार दिवस आज, आपको जरूर पता होनी चाहिए ये पांच बातें
- फिल्म और टीवी शोज की लिस्ट जिन्हें आप फ्री में ऑनलाइन देख सकते हैं
- Airtel का धमाकेदार ऑफर, अब 100 रुपये से कम में मिलेगा 12GB डाटा
- कोरोना की आड़ में हैकर्स की चांदी, दो सप्ताह में चार लाख से अधिक हुए साइबर अटैक