अलर्ट: सरकार ने गूगल क्रोम यूजर्स को दी हाई लेवल की चेतावनी, कहा- तुरंत करें यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Nov 2023 05:04 PM IST
सार

इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम (CERT-IN) ने गूगल क्रोम के 119.0.6045.123 और इससे पहले वाले वर्जन को इस्तेमाल करने से मना किया है। CERT-In की यह चेतावनी विंडोज, मैकबुक और Linux यूजर्स के लिए है।

विज्ञापन
Indian government high risk warning for Google users you maybe under attack
Hacker - फोटो : pixabay

    विस्तार

    यदि आप भी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ा अलर्ट है। इंडियन कंप्यूटर रिस्पांस टीम (CERT-IN) ने गूगल क्रोम के 119.0.6045.123 और इससे पहले वाले वर्जन को इस्तेमाल करने से मना किया है। CERT-In की यह चेतावनी विंडोज, मैकबुक और Linux यूजर्स के लिए है।

    CERT-In की चेतावनी में कहा गया है कि गूगल क्रोम के इस वर्जन में एक बग है जिसकी मदद से हैकर्स आपके ब्राउजर को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं और आपकी निजी जानकारी चोरी कर सकते हैं। इन जानकारियों के आधार पर आपको मानसिक और आर्थिक रूप से नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के सिस्टम की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी लोकेशन, ब्राउजर की हिस्ट्री, ब्राउजर में सेव पासवर्ड और बैंकिंग डिटेल (यदि सेव है तो) हासिल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस बग की मदद से हैकर्स क्रोम के जरिए यूजर्स को एक फर्जी वेबसाइट पर ले जा सकते हैं। इस बग से बचने का एक ही रास्ता है और वह यह है कि आप तुरंत अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें