WhatsApp Channels: चैनल के एक्टिव यूजर्स की संख्या 50 करोड़ के पार, कंपनी ने लॉन्च किया स्टीकर
WhatsApp चैनल के पास 500 मिलियन यानी 50 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हो चुके हैं।WhatsApp चैनल ने यह आंकड़ा महज सात सप्ताह में पार कर लिया है। इस खास मौके पर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने व्हाट्सएप चैनल के लिए स्टीकर फीचर पेश किया है।

विस्तार
WhatsApp ने टेलीग्राम को कॉपी करते हुए कुछ दिन पहले ही अपने चैनल को लॉन्च किया है। अब WhatsApp चैनल के पास 500 मिलियन यानी 50 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हो चुके हैं। WhatsApp चैनल ने यह आंकड़ा महज सात सप्ताह में पार कर लिया है। इस खास मौके पर मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने व्हाट्सएप चैनल के लिए स्टीकर फीचर पेश किया है।
कैसे होगा स्टीकर का इस्तेमाल?
वैसे तो WhatsApp चैनल पब्लिक होता है तो आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसमें स्टीकर का क्या काम है क्योंकि हम चैटिंग तो नहीं रहे हैं तो आपको बता दें कि स्टीकर्स की मदद से आप अपने चैनल को कस्टमाइज कर सकते हैं और उसके लुक को थोड़ा बेहतर कर सकते हैं। आप WhatsApp चैनल के डिस्क्रिप्शन और नेम में अलग-अलग तरह के स्टीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ये चैनल्स कर रहे स्टीकर्स का इस्तेमाल
फिलहाल कई सारे चैनल स्टीकर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें आईसीसी, मुंबई इंडियंस, भारतीय क्रिकेट टीम, दिलजीत दोसांझ, कटरीना कैफ, अल्लू अर्जुन, विजय देवरकोंडा, शेफ रणवीर बराड़, टेकबर्नर आदि शामिल हैं।
क्या है WhatsApp Channel?
यह व्हाट्सएप के ही ब्रॉडकास्ट फीचर का एक विस्तारित रूप है। चैनल एकतरफा ब्रॉडकास्ट वाला एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी चैनल को फॉलो कर सकेंगे। इसके लिए एक सर्च डायरेक्टरी भी है जिसमें आप अपने शौक, स्पोर्ट्स टीमों, स्थानीय अधिकारियों के अपडेट ले सकेंगे।
व्हाट्सएप चैनल के एडमिन या अन्य फॉलोअर्स का फोन नंबर नहीं दिखेगा। आप किस चैनल को फोलो करना चाहते हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करेगा और आपकी पसंद प्राइवेट रहेगी। आप क्यूआर कोड को स्कैन करके भी किसी चैनल को फॉलो कर सकते हैं।
- World's Fastest Internet: चीन ने लॉन्च किया सबसे तेज इंटरनेट, एक सेकेंड में डाउनलोड होंगी 150 HD फिल्में
- बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर ऐसे भेजें मैसेज
- WhatsApp Chat: चैट बैकअप के लिए अब देने होंगे पैसे, मेटा की इस प्लानिंग ने यूजर्स को परेशानी में डाल दिया
- WhatsApp Update: अब ग्रुप में 128 लोगों से एक साथ कर सकेंगे बात, आया यह जबरदस्त फीचर