Update: WhatsApp में आया सबसे काम का फीचर, किसी भी चैट को कर सकेंगे पिन, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 15 Dec 2023 10:19 AM IST
सार

नया अपडेट ग्रुप और निजी चैट दोनों के लिए है यानी ग्रुप या किसी निजी चैट के किसी खास मैसेज को भी आप पिन कर सकेंगे। WhatsApp का यह नया अपडेट iOS और Android दोनों के लिए जारी किया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp now allows users to pin messages in individual or group chat
WhatsApp pin chat - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। WhatsApp के यूजर्स अब किसी भी चैट के मैसेज को पिन कर सकेंगे। नया अपडेट ग्रुप और निजी चैट दोनों के लिए है यानी ग्रुप या किसी निजी चैट के किसी खास मैसेज को भी आप पिन कर सकेंगे। WhatsApp का यह नया अपडेट iOS और Android दोनों के लिए जारी किया गया है।

    WhatsApp के इस अपडेट का बड़ा फायदा यह होगा कि किसी स्पेशल या जरूरी मैसेज को सर्च करने में समय नहीं लगेगा। WhatsApp ने इस नए अपडेट को लेकर कहा है कि किसी चैट के मैसेज को अधिकतम 30 दिनों के लिए पिन किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    डिफॉल्ट रूप से मैसेज पिन करने का समय 7 दिनों का होगा और सबसे कम 24 घंटे के लिए किसी चैट को पिन किया जा सकेगा। व्हाट्सएप ने साफतौर पर कहा है कि यूजर्स किसी चैट के किसी भी मैसेज, पोल, इमोजी आदि को पिन कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें