Vodafone का शानदार रिचार्ज प्लान हुआ लॉन्च, मिलेगा 50GB डाटा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 31 May 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Vodafone rs 251 prepaid plan launch in india offers 50 gb data know all in detail
vodafone - फोटो : social media

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने लॉकडाउन के दौरान घर से काम करने वाले यूजर्स के लिए एक शानदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 251 रुपये है। यह वर्क फ्रॉम होम पैक है। उपभोक्ताओं को इस पैक में कुल 50 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन कंपनी इसमें असीमित कॉलिंग की सुविधा नहीं देगी। वहीं, इस नए डाटा पैक को कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

    वोडाफोन स्टोर
    वोडाफोन स्टोर - फोटो : PTI

    Vodafone का 251 रुपये वाला प्लान

    वोडाफोन के इस नए रिचार्ज प्लान में उपभोक्ताओं को 28 दिनों के लिए 50 जीबी डाटा मिलेगा, लेकिन इसके साथ प्रीमियम एप्स और कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी। फिलहाल, यह डाटा वाउचर बिहार, चेन्नई, गुजरात, हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, और यूपी ईस्ट में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द इस प्लान को देश के अन्य टेलीकॉम सर्किल में पेश करेगी।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेगी वोडाफोन के अन्य रिचार्ज प्लान की जानकारी

    vodafone store
    vodafone store

    Vodafone का 299 रुपये वाला प्लान

    डबल डाटा ऑफर के तहत आपको इस प्लान में 2 जीबी डाटा मिलने के साथ अतिरिक्त 2 जीबी डाटा और मिलेगा। अब आप प्रतिदिन 4 जीबी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही आप इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। इसके अलावा कंपनी आपको इस डाटा प्लान के साथ जी5 और वोडाफोन प्ले प्रीमियम एप की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें