Alert: हैकर्स के निशाने पर हैं आईफोन और एपल के अन्य प्रोडक्ट, सरकार ने जारी की चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Jan 2025 04:11 PM IST
सार

यह एडवाइजरी इस सप्ताह जारी की गई जब सरकारी एजेंसी ने Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम में सुरक्षा खामियां पाईं, जो iPhone, iPad और Mac जैसे उपकरणों को प्रभावित कर सकती हैं। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हमलावर संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
Indian Computer Emergency Response Team has issued a warning to Apple users
iPhone 16 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी एपल के किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Apple उपयोगकर्ताओं को iPad, Mac और अन्य मॉडल्स में पाई गई कई खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है। यह एडवाइजरी इस सप्ताह जारी की गई जब सरकारी एजेंसी ने Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम में सुरक्षा खामियां पाईं, जो iPhone, iPad और Mac जैसे उपकरणों को प्रभावित कर सकती हैं। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हमलावर संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं।

    SEBI: सेबी ने फिनफ्लुएंसर्स पर बढ़ाया शिकंजा, अब यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर बांटा ज्ञान तो होगी कार्रवाई

    CERT-In के अनुसार, प्रभावित Apple प्रोडक्ट में macOS Sequoia, macOS Sonoma, macOS Ventura, iPadOS, iOS, tvOS, visionOS, Safari और watchOS के पुराने संस्करण शामिल हैं। इनमें पाई गई कमजोरियां उच्च जोखिम वाली मानी जा रही हैं।

    विज्ञापन

    कोई और तो नहीं चला रहा आपके नाम का SIM कार्ड, घर बैठे ऐसे पता लगाएं

    एडवाइजरी में बताया गया है कि इन कमजोरियों का कारण null pointer dereference, type confusion, use after free, out-of-bounds read/write, इनपुट वेरिफिकेशन और डेटा मैनिपुलेशन जैसी समस्याएं हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण बग CVE-2025-24085 है। सरकार ने उपयोगकर्ताओं को सलाह दी है कि वे अपने Apple उपकरणों को नए सॉफ्टवेयर संस्करणों में अपडेट करें ताकि इन जोखिमों को कम किया जा सके।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें