SEBI: सेबी ने फिनफ्लुएंसर्स पर बढ़ाया शिकंजा, अब यूट्यूब-इंस्टाग्राम पर बांटा ज्ञान तो होगी कार्रवाई

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 30 Jan 2025 03:24 PM IST
सार

SEBI के एक नए आदेश के मुताबिक, अब फिनफ्लुएंसर्स किसी स्टॉक के केवल पिछले 3 महीने की जानकारी को बता पाएंगे, जिससे रियल टाइम ट्रेडिंग एडवाइस देने और स्टॉक डेटा के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

SEBI Restricts Finfluencers To Share Realtime Stock Data To Give Trading Advice
फिनफ्लुएंसर्स को लगा झटका! - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज यूट्यूब, फेसबुक या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाखों फिनफ्लुएंसर्स (Finfluencers) एक्टिव हैं। स्टॉक मार्केट में निवेश संबंधी अफवाहों से लोगों को बचाने के लिए स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी SEBI ने पहले ही फिनफ्लुएंसर्स का सेबी में रजिस्टर होना अनिवार्य कर दिया है। अब सेबी ने एक नए नियम के तहत लाइव स्टॉक मार्केट डेटा के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया है।

    29 जनवरी को जारी एक नए आदेश के मुताबिक, अब फिनफ्लुएंसर्स किसी स्टॉक के केवल पिछले 3 महीने की जानकारी को बता पाएंगे, जिससे रियल टाइम ट्रेडिंग एडवाइस देने और स्टॉक डेटा के दुरुपयोग पर रोक लगेगी।

    यूट्यूब- इंस्टा पर नहीं बता पाएंगे ये बातें

    YouTube
    YouTube - फोटो : FREEPIK

    सेबी के नए सर्कुलर के अनुसार, शेयर बाजार की जानकारी देने में लगे व्यक्ति (फिनफ्लुएंसर्स) पिछले तीन महीनों के शेयर की कीमतों का प्रदर्शित या चर्चा नहीं कर पाएंगे। इसमें सिक्योरिटी का नाम बताना, कोड लैंग्वेज में नाम का उपयोग करना, या रियल टाइम प्राइस डेटा प्रदर्शित करना शामिल है जो निवेश को प्रभावित कर सकता है।

    सेबी ने साफ-साफ कहा कि स्टॉक मार्केट के बारे में ज्ञान देने का ये मतलब कतई भी नहीं है कि लोग उसे अपने फायदे के लिए मैनिपुलेट करने लगें। सेबी ने कहा कि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर एजुकेशनल चैनल बनाकर उसपर स्टॉक मार्केट में निवेश की राय नहीं दे सकता। ऐसा गैरकानूनी हो सकता है।

    फिनफ्लुएंसर्स को लगा झटका!

    YouTube Update
    YouTube Update - फोटो : FREEPIK

    सेबी के नए सर्कुलर से कई सोशल मीडिया-आधारित फाइनेंशियल इंफ्लुएंसर्स (फिनफ्लुएंसर्स) को अपना बिजनेस मॉडल बदलना पड़ सकता है, जो अपने दर्शकों को आकर्षित करने और चैनल पर बनाए रखने के लिए लाइव मार्केट अटकलों पर निर्भर करते हैं। सेबी अन-रजिस्टर्ड फिनफ्लुएंसर्स पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। अक्टूबर 2024 में पहले के एक सर्कुलर में सेबी ने आदेश दिया था कि सेबी से रजिस्टर्ड लोग किसी अन-रजिस्टर्ड फिनफ्लुएंसर्स के चैनल पर जाकर अपनी राय व्यक्त नहीं कर पाएंगे। नवीनतम आदेश यह सुनिश्चित करता है कि शिक्षा की आड़ लेकर कोई भी अनधिकृत व्यक्ति ट्रेडिंग की जानकारी नहीं दे सकता है।