IndiaAI: अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान एआई पर शोध के लिए PHD प्रोग्राम शुरू कर रही है सरकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 May 2025 09:48 AM IST
सार

वैष्णव ने कहा कि इस तकनीकी परिवर्तन को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए, न कि इससे बाधित होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब इतनी बड़ी तकनीकी क्रांति होती है, तब यह बहुत जरूरी हो जाता है कि उद्योग, सरकार और टैलेंट डिवेलपमेंट इकोसिस्टम मिलकर भविष्य के लिए तैयार हों।

विज्ञापन
IndiaAI Big statement by Ashwini Vaishnav, Government is starting PhD program for research on AI
IndiaAI - फोटो : ANI

    विस्तार

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बताया कि सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन के तहत मौलिक शोध (फंडामेंटल रिसर्च) को बढ़ावा देने के लिए एक पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने पर काम कर रही है। उन्होंने एक एआई-केंद्रित कार्यक्रम में कहा, "यह पहल हमारे लिए और आईटी उद्योग के लिए नए अवसर लेकर आएगी, जो कि एक बड़े परिवर्तन के दौर से गुजरने वाला है।"

    वैष्णव ने कहा कि इस तकनीकी परिवर्तन को एक अवसर के रूप में देखना चाहिए, न कि इससे बाधित होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब इतनी बड़ी तकनीकी क्रांति होती है, तब यह बहुत जरूरी हो जाता है कि उद्योग, सरकार और टैलेंट डिवेलपमेंट इकोसिस्टम मिलकर भविष्य के लिए तैयार हों।

    विज्ञापन

    एआई की संभावनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "एआई अकेले में कुछ खास नहीं लग सकता, लेकिन जब इसे विभिन्न क्षेत्रों में लागू किया जाता है, तो यह जनसंख्या स्तर पर बड़ी समस्याओं का समाधान करने में बहुत बड़ा अंतर ला सकता है।" उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस स्पष्ट है "टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण"।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    "यह बेहद जरूरी है कि टेक्नोलॉजी कुछ गिने-चुने लोगों तक ही सीमित न रह जाए। समाज के बड़े वर्ग को तकनीक तक पहुंच मिलनी चाहिए, उन्हें समाधान विकसित करने और बेहतर अवसर प्राप्त करने का अधिकार मिलना चाहिए।"

    टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण की दिशा में उन्होंने बताया कि अब तक 19,000 GPU (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स) तैनात किए जा चुके हैं और दूसरे चरण में 16,000 और GPU जोड़े जाएंगे, जिससे कुल संख्या 34,000 GPU तक पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत बड़ी कंप्यूटिंग क्षमता है और यह प्रक्रिया लगातार चल रही है।" उन्होंने यह भी बताया कि तीसरा चरण भी जल्द पूरा होने वाला है, जिससे और GPU जोड़े जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें