SmartPhone का करते हैं इस्तेमाल तो जान लें ये जरूरी बातें
अमर उजाला
Tue, 5 September 2023
Image Credit : iStock
स्मार्टफोन अब हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। ऐसे में फोन का सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है। यहां हम कुछ महत्वपूर्ण टिप्स बता रहे हैं।
Image Credit : iStock
फोन को लॉक रखें
फोन को खोने से बचाने के लिए यह सुनिश्चित करें कि आपने स्क्रीन लॉक या पैटर्न लॉक का उपयोग किया है। इससे आपका डाटा सुरक्षित रहेगा।
Image Credit : iStock
डाटा को कंट्रोल करें
अपने फोन के डाटा को सही तरीके से सेव करें, और अधिक जरूरत न होने पर सभी एप को डाटा की अनुमति न दें। नियमित रूप से अपने फोन की डेटा का बैकअप बनाएं, ताकि आपके महत्वपूर्ण जानकारी को खोने का खतरा कम हो।
Image Credit : iStock
बैटरी मैनेजमेंट
फोन की बैटरी को नियमित रूप से चार्ज करें और अधिक आवश्यकता होने पर आप बैटरी सेवर या पावर बैंक का उपयोग कर सकते हैं।
Image Credit : iStock
फोन को अपडेटेड रखें
अपने फोन की एप्लीकेशन और फोन को नियमित रूप से अपडेट करते रहें। ताकि आप हैकिंग और वायरस से अपने डिवाइस को सुरक्षित रख सकें।
Image Credit : iStock
इंटरनेट सुरक्षा
अपने फोन का उपयोग करते समय सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करें, और साइबर सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करें।
Image Credit : iStock
मोबाइल बैंकिंग सुरक्षा
अगर आप मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करते हैं, तो उसे सुरक्षित रूप से उपयोग करें, और जेलब्रेक या रूट किया गया फोन का उपयोग न करें।