AI In India: 2027 तक भारत का एआई बाजार तीन गुना बढ़कर 17 अरब डॉलर का होगा, रिपोर्ट में दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Jun 2025 04:46 PM IST
सार

भारत दुनिया की कुल एआई टैलेंट का 16 प्रतिशत हिस्सा रखता है, जो इसे अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा एआई टैलेंट हब बनाता है। यह भारत की जनसांख्यिकीय ताकत और मजबूत STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।

विज्ञापन
India's AI market will triple to 17 billion dollars by 2027 report claims
Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

    विस्तार

    भारत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बाजार 2027 तक तीन गुना बढ़कर 17 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। यह वृद्धि मुख्य रूप से एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी में बढ़ते निवेश, तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल इकोसिस्टम और कुशल पेशेवरों की मजबूत संख्या की वजह से हो रही है। यह जानकारी बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया की कुल एआई टैलेंट का 16 प्रतिशत हिस्सा रखता है, जो इसे अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा एआई टैलेंट हब बनाता है। यह भारत की जनसांख्यिकीय ताकत और मजबूत STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स) शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।

    BCG की रिपोर्ट "India's AI Leap: BCG पर्सपेक्टिव ऑन इमर्जिंग चैलेंजर्स" में बताया गया है कि भारत में 6 लाख से अधिक एआई प्रोफेशनल्स है, 70 करोड़ इंटरनेट यूजर्स हैं और पिछले तीन वर्षों में 2,000 से अधिक एआई स्टार्टअप्स लॉन्च हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का घरेलू एआई बाजार 2027 तक तीन गुना बढ़कर 17 बिलियन डॉलर हो जाएगा, जिससे यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती एआई अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा।

    विज्ञापन

    भारत की जन-आधारित डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे आधार, यूपीआई, डिजिलॉकर, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) प्लेटफॉर्म एआई को उद्योगों में आसानी से एकीकृत करने में मदद कर रहे हैं।इसके अलावा, भारत में इंटरनेट और स्मार्टफोन का भारी उपयोग बड़े पैमाने पर डेटा पैदा करता है जो एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए जरूरी है। BCG का कहना है कि यह स्केल और ओपन आर्किटेक्चर मिलकर आबादी-स्तर पर एआई समाधान विकसित करने की क्षमता प्रदान करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें