मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत फिसड्डी, नेपाल और पाकिस्तान निकले आगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Oct 2020 03:41 PM IST
सार
विज्ञापन
India Ranks Behind Pakistan, Nepal in Global Mobile Data Speeds says Ookla new report
internet speed test india - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    भारत की टेलीकॉम कंपनियां भले ही इंटरनेट स्पीड को लेकर अपनी पीठ थपथपा लें लेकिन जो सच्चाई है, उसे स्वीकार करने इनके लिए सहज नहीं है। पूरी दुनिया के मुकाबले भारत में मोबाइल इंटरनेट सबसे सस्ता है, लेकिन हकीकत यह भी भी है कि मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत 131वें स्थान है। मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और नेपाल की हालत भारत से बेहतर है।

    Ookla की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामलें में 131वें नंबर और ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड के मामले में 70वें नंबर है। कंपनी ने यह रिपोर्ट सितंबर 2020 के लिए जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, नेपाल और पाकिस्तान जैसे देशों में इंटरनेट की स्पीड भारत से अच्छी है।

    विज्ञापन

    Ookla की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में मोबाइल इंटरनेट की औसत स्पीड 12.07Mbps है, जबकि यही स्पीड वैश्विक स्तर पर 35.26Mbps है। डाउनलोडिंग ही नहीं, अपलोडिंग स्पीड का औसत भी भारत में 4.31Mbps है, जबकि यही स्पीड वैश्विक स्तर पर 11.22Mbps है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Ookla द्वारी जारी चार्ट में नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की रैंकिंग क्रमशः 102, 116 और 117 है। इन तीनों देशों में मोबाइल डाटा की औसत स्पीड 17Mbps, जबकि भारत इसी चार्ट में 131वें पायदान पर है। चीन में मोबाइल डाटा की औसत स्पीड 113.35Mbps है। इस चार्ट में चीन दूसरे नंबर पर है। 121Mbps की स्पीड के साथ दक्षिण कोरिया पहले पायदान पर है।

    बात ब्रॉडबैंड की करें तो स्पीड के मामले में भारत 70वें स्थान पर है। भारत में ब्रॉडबैंड की औसत स्पीड 46.47Mbps है। ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 226.60Mbps की औसत स्पीड के साथ सिंगापुर पहले, 210.73Mbps के साथ हॉन्गकॉन्ग दूसरे नंबर पर और 193.47Mbps के साथ रोमानिया तीसरे नंबर पर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें