25 अक्टूबर से शुरू होगा इंडिया मोबाइल कांग्रेस, 5 जी का होगा ट्रायल

पिछले साल से भारत में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। पिछले साल भी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन हुआ था और इस साल भी 25 अक्टूबर से इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन हो रहा है जो 27 अक्टूबर 2018 तक चलेगा। बता दें कि बर्सिलोना में होने वाले वर्ल्ड मोबाइल कांग्रेस के तर्ज पर ही भारत में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन हो रहा है।
इस आयोजन में 5जी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, क्लाउड कम्प्युटिंग और सॉफ्टवेयर से जुड़ी कई तकनीक देखने को मिलेंगी। इस शो में तकनीकी जगत की कई मशहूर हस्तियां शिरकत करेंगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018 का थीम न्यू डिजिटल होराइजंस: क्नेक्ट, क्रिएट और इनोवेट है।
इस साल के शो में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भारती इंटरप्राइजेज के संस्थापक सुनील भारती मित्तल, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन आर एस शर्मा जैसे दिग्गज अपना विचार रखेंगे। तीम दिन तक चलने वाले इस शो में टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी भी होगी, जिसमें वर्चुअल रियलिटी और ऑग्युमेंट रियलीटी, साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को दिखाया जाएगा।
सैमसंग गैलेक्सी जे4 प्लस की अनबॉक्सिंग, देखें कैसा है सैमसंग का यह नया फोन
इसके अलावा इस शो में 5जी का डेमो शो देखने को मिलेगा। इस आयोजन में नोकिया, क्वॉलकॉम, इंटेल, हुवावे, वोडाफोन, आइडिया, एयरटेल, रिलायंस जियो, फेसबुक, बीएसएनएल जैसी कंपनियां पार्टनर हैं। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में विदेश के 300 से अधिक एग्जीबिटर्स, 2000 सीएक्सओ, 1000 इंटरनेशनल मीडिया, 190 वैश्विक वक्ता और 100,000 लोग एकजुट होंगे।