भारत में बुलेट की रफ्तार से बढ़े रहे हैं इंटरनेट यूजर्स, 2020 तक हो जाएंगे 72 करोड़

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 31 Jul 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
India has one of the fastest growing Internet population in the world
Mobile user

    भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या बेतहाशा वृद्धि हो रही है। अगले 3 सालों में भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 70 करोड़ के पार पहुंच जाएगी। डाटा रिसर्च कंपनी रेडसीर कंसल्टिंग की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 तक भारत में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 72 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी जो कि साल 2017 में 47 करोड़ थी। वहीं 2020 तक चीन में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 91 करोड़ और अमेरिका में 31 करोड़ होगी। भारत में हर साल इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या में 13 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो रही है जो कि दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा है।

    आखिर इंटरनेट पर करते क्या हैं भारतीय?

    संख्या जानने के बाद यह सवाल उठता है कि आखिर इतनी संख्या में भारतीय इंटरनेट पर करते क्या है। वैसे सच बड़ा ही चौंकाने वाला है, क्योंकि इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों में से एक बड़े हिस्से को आधारभूत चीजें नहीं पता है और इसकी वजह खराब नेटवर्क, जानकारी की कमी, जानकारी प्राप्त करने में रूची और कम फीचर वाले फोन हैं। गौर करने वाली बात यह है कि आधे यानि करीब 47 करोड़ लोग सिर्फ मैसेज करने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

    विज्ञापन
    भारत में बुलेट की रफ्तार से बढ़े रहे हैं इंटरनेट यूजर्स, 2020 तक हो जाएंगे 72 करोड़

    सोशल मीडिया यूजर्स की संख्या 20 करोड़

    इसमें व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों की संख्या 25 करोड़, गूगल, जीमेल इस्तेमाल करने वालों की संख्या 20 करोड़, 16.5 करोड़ मोबाइल रिचार्ज और 5 करोड़ लोग ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के सिर्फ 2 करोड़ लोग ही नियमित तौर पर अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट के जरिए खरीदारी करते हैं। वहीं चीन के 16 करोड़ और अमेरिका के 14 करोड़ लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें