सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई: 242 वेबसाइट्स ब्लॉक, अब तक 7,800 से ज्यादा पर गिरी गाज

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 16 Jan 2026 06:28 PM IST
सार

Action On Online Gambling Websites:

ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख आपनाते हुए आज 242 अवैध वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिया है। ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद कार्रवाई तेज हुई है, जिसका मकसद नागरिकों को आर्थिक और सामाजिक नुकसान से बचाना है।

विज्ञापन
india blocks 242 illegal betting gambling websites online gaming act
ऑनलाइन गैंबलिंग पर सरकार का बड़ा एक्शन - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत सरकार ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 242 गैरकानूनी वेबसाइट लिंक ब्लॉक कर दिए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए फैल रहे गैरकानूनी बेटिंग (जुए) पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है।

    ऑनलाइन गैंबलिंग पर कार्रवाई हुई तेज

    सरकार का कहना है कि अब तक कुल 7,800 से ज्यादा अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स को बंद किया जा चुका है। खास बात यह है कि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की रफ्तार काफी तेज हुई है।

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: फरवरी से लागू होगा सिम बाइंडिंग का नियम, जानिए WhatsApp यूजर्स के लिए क्या होंगे बादलाव

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कई अवैध वेबसाइट्स युवाओं को आसान कमाई का लालच देकर जुए और सट्टेबाजी की ओर आकर्षित कर रही थीं। इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो रहा था, बल्कि सामाजिक समस्याएं भी बढ़ रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई का रास्ता अपनाया है।

    युवाओं को धोखाधड़ी से बचाना लक्ष्य

    सरकारी सूत्रों ने साफ किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम यूजर्स, खासकर युवाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय नुकसान और लत जैसी समस्याओं से बचाना है। अवैध प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण के लिए टेक्नोलॉजी और कानून दोनों का सहारा लिया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: क्या 'साउंड थेरेपी' से होगा अल्जाइमर का इलाज? बंदरों पर हुए शोध में जगी उम्मीद की नई किरण

    सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े किसी भी गैरकानूनी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें