भारत और चीन में रहते हैं 39 प्रतिशत युवा इंटरनेट यूजर : UN रिपोर्ट

amarujala.com- Presented By: भाषा
Tue, 01 Aug 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
India and China have 39 per cent young internet users, says ITU
Tech news - फोटो : The Worldly

    संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में इंटरनेट के 83 करोड़ युवा प्रयोगकर्ताओं में से 39 प्रतिशत लोग भारत और चीन में रहते हैं। इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन (आईटीयू) की ओर से जारी किए गए आकड़ों के अनुसार, दुनिया भर में इंटरनेट का प्रयोग करने वाले युवाओं की संख्या 83 करोड़ है।

    इनमें से 39 प्रतिशत यानी 32 करोड़ लोग चीन और भारत में रहते हैं। बता दें कि आईटीयू सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है। आईटीयू के आंकड़े बताते हैं कि इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में 15-24 वर्षीय लोग सबसे आगे हैं। सबसे कम विकसित देशों में इंटरनेट प्रयोगकर्ताओं का 35 प्रतिशत हिस्सा 15-24 साल की उम्र वालों का है। विकसित देशों में यह प्रतिशत 13 है और वैश्विक स्तर पर यह 23 प्रतिशत है।

    विज्ञापन

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही व्हाट्सऐप की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप से वीडियो कॉलिंग में भारत दुनिया में नंबर 1 है। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारतीय यूजर्स व्हाट्सऐप से रोज 50 करोड़ मिनट वीडियो कॉलिंग करते हैं जो कि दुनिया के किसी भी देश के यूजर्स के वीडियो कॉलिंग के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें