PAN AADHAAR Linking: आयकर विभाग की वेबसाइट हुई ठप, पैन-आधार लिंक का आखिरी मौका आज
आधार पैन लिंकिंग की वेबसाइट करीब 3 घंटे से अधिक समय तक ठप रहने के बाद अब ठीक हो गई है और काम कर रही है, हालांकि इस संबंध में अभी तक विभाग की ओर से कोई बयान नहीं आया है कि आखिर यह समस्या क्यों हुई थी।

विस्तार
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) और आधार लिंकिंग की आखिरी तारीख 31 मार्च 2021 तय की है, यानी इसके लिए आज आखिरी दिन है, लेकिन इसी बीच आयकर विभाग की वेबसाइट क्रैश हो गई है। आधार पैन लिंक करने जाने पर https://www1.incometaxindiaefiling.gov.in/e-FilingGS/Services/LinkAadhaarHome.html?lang=eng पर पेज नॉट वर्किंग का नोटिफिकेशन मिल रहा है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि आधार पैन के लिंक नहीं होने के बाद जुर्माना का प्रावधान भी है।
अपडेट:
आधार पैन लिंकिंग की वेबसाइट करीब 3 घंटे से अधिक समय तक ठप रहने के बाद अब ठीक हो गई है और काम कर रही है, हालांकि इस संबंध में अभी तक विभाग की ओर से कोई बयान नहीं आया है कि आखिर यह समस्या क्यों हुई थी। कोई तकनीकी कारण था या फिर वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण यह दिक्कत आई थी।
- काम की खबर: पैन कार्ड की किसी भी गलती को घर बैठे सुधारें, यह है तरीका
- जरूरी खबर: पैन कार्ड आधार से लिंक हुआ है या नहीं, मोबाइल से ऐसे पता करें
- पेमेंट एप मोबिक्विक से 9.9 करोड़ भारतीयों का बैंकिंग डाटा लीक, कंपनी ने किया खंडन
- काम की खबर: मात्र 10 मिनट में बनेगा पैन कार्ड, सरकार की इस सुविधा का उठाएं लाभ