भारतीय जीपीएस NavIC को iPhone 15 में शामिल करना भारत के लिए उपलब्धि, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 14 Sep 2023 04:35 PM IST
सार

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि iPhone 15 लॉन्च के साथ भारत दो मील के पत्थर हासिल कर रहा है।

विज्ञापन
Inclusion of Indian GPS NavIC in iPhone 15 an achievement for India says Union Minister Rajiv Chandrashekhar
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को iPhone 15 सीरीज में भारतीय जीपीएस NavIC का सपोर्ट देने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल ने अपना नया आईफोन 15 लॉन्च किया है। इस लॉन्च के दौरान, भारत दो मील के पत्थर हासिल कर रहा है।

    केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि iPhone 15 लॉन्च के साथ भारत दो मील के पत्थर हासिल कर रहा है। पहला- भारत में iPhone 15 उसी दिन से मिलने लगेगा जिस दिन यह न्यूयॉर्क और लंदन में मिलेगा। दूसरा यह कि इसरो द्वारा विकसित NavIC जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम का सपोर्ट iPhone 15 में दिया गया है।

    विज्ञापन

    iPhone 15 Pro सीरीज में मिलेगा NavIC का सपोर्ट

    बता दें कि एपल के आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स के साथ कंपनी ने NavIC का सपोर्ट दिया है। यह पहली बार है जब आईफोन निर्माता ने अपने आईफोन मॉडलों के लिए NavIC का समर्थन बढ़ाया है। अब तक कंपनी अमेरिकी सरकार के स्वामित्व वाला जीपीएस का ही इस्तेमाल करती आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जीपीएस को सबसे लोकप्रिय सैटेलाइट बेस्ड नेविगेशन सिस्टम में से कहा जाता है। लेकिन अब भारतीय जीपीएस यानी NavIC के इस्तेमाल को बढ़ाने को लेकर भी भारत सरकार काम कर रही है। इसको लेकर टेक कंपनियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं। दरअसल, भारत अब जीपीएस और अन्य सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपने स्वयं के नेविगेशन सिस्टम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

    क्या है नाविक?

    नेविगेशन विद इंडियन कांस्टेलेशन (NavIC), एक सैटेलाइट आधारित नेविगेशन तकनीक है, जो अमेरिकी जीपीएस की तरह काम करती है। इंडियन रीजनल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (IRNSS) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साथ मिलकर NavIC को डेवलप किया है। यह भारत और भारतीय मुख्य भूमि के आसपास लगभग 1500 किमी तक फैले क्षेत्र में सटीक रियल- टाइम लोकेशन और समय सेवाएं प्रदान कर रहा है। आधा दर्जन से अधिक सैटेलाइट के माध्यम से NavIC पूरे भारत में कवरेज दे सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें