लॉकडाउन में हर तीसरे पैरेंट्स को बच्चे की पढ़ाई के लिए देना पड़ा अपना स्मार्टफोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Aug 2020 04:27 PM IST
सार
विज्ञापन
In lockdown every third parent had to give his smartphone for the child's education
Smartphone uses during lockdown - फोटो : amarujala

    विस्तार

    लॉकडाउन के बाद अधिकतर लोगों की निर्भरता इंटरनेट और गैजेट पर है। स्मार्टफोन पर ही स्कूल और कॉलेज की क्लासेज चल रही हैं। इसके अलावा कोई गेम खेलकर तो कोई वीडियो देखकर अपना समय व्यतीत कर रहा है।

    लॉकडाउन के दौरान स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) और टेक्नो मोबाइल ने एक सर्वे किया है जिसमें पता चला है कि इस दौरान स्मार्टफोन का इस्तेमाल 120 फीसदी बढ़ गया है। इस सर्वे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरू, लुधियाना, लखनऊ, सूरत, इंदौर, गुवाहाटी और सोनीपत के 20-35 उम्र के लोगों ने अपनी राय दी है। इस सर्वे में वही लोग शामिल थे जिनके पास 6,000-10,000 रुपये का फोन है।

    विज्ञापन

    इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप (आईआईजी), सीएमआर के हेड प्रभु राम के मुताबिक, 'स्मार्टफोन टियर-1 से परे शहरों और कस्बों में रहने वाले उपभोक्ताओं के जीवन का एक अहम हिस्सा हो गया है। हम इसे एसपिरेशनल भारत कहते हैं।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस सर्वे पर ट्रांसिऑन इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, 'एसपिरेशनल भारत में कम कीमत में अच्छे फोन की मांग है जिसे हम पूरा करने की कोशिश करते हैं। 10 हजार रुपये से कम कीमत वाली हमारी स्पार्क सीरीज लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए है।'

    लॉकडाउन के दौरान कैसे हुआ स्मार्टफोन का इस्तेमाल?

    • कोविड-19 लॉकडाउन (25 मार्च-31 मई) के दौरान भारत में स्मार्टफोन का इस्तेमाल 50 फीसदी तक बढ़ा।
    • इस दौरान लोगों ने फोन का इस्तेमाल प्रोडक्टिविटी के लिए किया।
    • भारत के अधिकतर लोग मोबाइल का इस्तेमाल प्रोफेशनल और निजी जीवन के लिए करते हैं।
    • काम के अलावा 70 फीसदी ने फोन का इस्तेमाल वीडियो देखने, 60 फीसदी ने ऑडियो और 62 फीसदी ने गेमिंग के लिए किया।
    • लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक सात में से तीन लोगों ने कुछ नया काम शुरू किया है। उदाहरण के तौर पर 21 फीसदी ने नए कौशल सीखे हैं और 18 फीसदी ने अपने शौक पूरे किए हैं।
    • प्रत्येक तीन माता-पिता में से एक ने लॉकडाउन के दौरान बच्चे की ऑनलाइन क्लास के लिए अपने फोन का इस्तेमाल किया है।

    जून के बाद आई चुनौतियां

    • जून के बाद हर सात में से दो यानी 29 फीसदी लोगों को घर से काम के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
    • स्मार्टफोन के तीन फीचर्स ने लोगों की सबसे ज्यादा मदद की है जिनमें कैमरा (61 फीसदी), बैटरी (57 फीसदी) और ऑडियो (51 फीसदी) शामिल हैं।
    • लॉकडाउन के दौरान लोगों के फोन के साथ तीन समस्याओं का सामना करना पड़ा जिनमें फोन का गर्म होना, छोटी डिस्प्ले और बैटरी जल्द खत्म होना शामिल हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें