Daiwa ने लॉन्च किया मेक इन इंडिया 4के स्मार्ट टीवी, HDR10 का भी है सपोर्ट

घरेलू कंपनी दाईवा (Daiwa) ने भारत में मेक इन इंडिया 4के टीवी की रेंज का विस्तार किया है। Daiwa ने 49 और 55 इंच में 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टीवी लॉन्च की है। इस टीवी में एंड्रॉयड 9.0, डीबीएक्स-टीवी ऑडियो सपोर्ट है और टीवी के साथ 2 साल की वारंटी मिल रही है। 49 इंच के मेड इन इंडिया टीवी (D50BT162-124सेमी) की कीमत 29,999 रुपये और 55 इंच (D55BT162-140 सेमी की कीमत 34,999 रुपये है।
इन दोनों टीवी में अल्ट्रा 4के टीवी डीबीएक्स-टीवी ऑडियो, ए प्लस ग्रेड पैनल और क्वांटम ल्यूमिनिट टेक्नॉलॉजी दी गई है जो 1.07 बिलियन कलर्स के साथ आती हैं। शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें एचडीआर 10 का भी सपोर्ट दिया गया है। टीवी का रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है।
Daiwa की इस टीवी की नई रेंज में क्रिकेट मोड, सिनेमा मोड और बैकलाइट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इसमें शानदार साउंड के लिए 20 वॉट का बॉक्स स्पीकर के साथ 4 साउंड मोड्स भी दिया है।
ये भी पढ़ें: Microsoft Surface Duo की कीमत का हुआ खुलासा, इस दिन होगा लॉन्च
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Daiwa के इन नए टीवी में एंड्रॉयड 9.0 टीवी, ए-55 क्वॉडकोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज है। दोनों टीवी कंपनी के “यूआई-द बिग वॉल” के साथ आते हैं। इसके साथ इस टीवी में डिज्नी+हॉटस्टार, जी5, सोनी लिव और जियो सिनेमा के कई सर्टिफाइड एप्स (क्लाउड टीवी सर्टिफाइड एओएसपी) भी हैं।
इस टीवी में कनेक्टिविटी के लिए 3 एचडीएमआई पोटर्स, 2 यूएसबी, वाई-फाई, 1 ऑप्टिकल आउटपुट दिए गए हैं। इसके अलावा यह स्क्रीन मिररिंग के लिए ई-शेयर टेक्नोलॉजी से लैस है। इस टीवी के लिए आप अपने स्मार्ट फोन को एयर माउस के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है। टीवी में ब्लूटूथ का भी सपोर्ट है। टेक्नोलॉजी से दर्शक अपने वायरलेस हेडफोन और म्यूजिक सिस्टम को टीवी सेट से कनेक्ट कर सकते हैं।