IIM लखनऊ बना सैमसंग एज 2019 का विजेता, आशा कार्यकर्ताओं के लिए पेश किया इनोवेटिव सोल्यूशन

सैमसंग इंडिया के अखिल भारतीय कैंपस कार्यक्रम सैमसंग एज के चौथे संस्करण में IIM लखनऊ बना विजेता बना है। इस प्रतियोगिता में आईआईएम लखनऊ ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए इनोवेटिव सोल्यूशन पेश किया। इस कार्यक्रम में देश भर के 20 प्रमुख संस्थानों की 1291 टीमों के 3,873 छात्रों ने हिस्सा लिया। इस वर्ष की थीम स्थानीय समुदायों के लिए 'ड्राइविंग फॉर चेंज' थी। इस प्रतियोगिता में एक्सएलआरआई जमशेदपुर दूसरे नंबर पर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Fold Camera Review: फोल्डेबल स्क्रीन के साथ बेहतरीन कैमरा
आईआईएम लखनऊ की टीम ‘स्काईफोर्स’ में शामिल हिमशिखा, अभिलाष आई और नितिया सीएच ने आशा (एक्रिडिटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट) कार्यकर्ताओं के लिए समाधान पेश किया। विजेता टीम को 4 लाख रुपये का पुरस्कार और टीम के प्रत्येक सदस्य को एक सैमसंग नोट 10 प्लस प्रदान किया गया। टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के सामने आने वाली समस्याओं जैसे ट्रैकिंग, सूचना का अभाव, मैनुअल डेटा रजिस्ट्रेशन आदि के लिए तकनीक आधारित समाधान प्रस्तावित किए। कैंपस कार्यक्रम का फिनाले गुरुग्राम में हुआ।
ये भी पढ़ेंः Review : क्या वाकई बेस्ट एंड्रॉयड फोन है Samsung Galaxy Note 10 Plus ?
रीजनल राउंड के बाद आठ टीमें फिनाले में पहुंची थीं। एक्सएलआरआई जमशेदपुर की टीम ‘मपेट्स’ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस टीम ने सैमसंग टेक्नोलॉजी का उपयोग कर आदिवासी बच्चों को शिक्षा प्रदान करने में भाषाई और सांस्कृतिक असमानता को दूर करने के लिए एक समाधान प्रस्तावित किया। इसके बाद अगले स्थान पर रही एमडीआई गुड़गांव की ‘टीम एसएमएस’ जिसने ‘स्मार्ट साथी एप’ का सुझाव दिया। यह एप दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में मादक पदार्थों की लत के खतरे पर ध्यान देगा। एक्सएलआरआई जमशेदपुर और एमडीआई गुड़गांव की टीम को क्रमश: 2 दो लाख रुपये और 1 लाख रुपये प्रदान किए गए।
समीर वाधवान, हेड, मानव संसाधन, सैमसंग इंडिया ने कहा, “सैमसंग में, हम दृढ़ता से उन इनोवेशन पर विश्वास करते हैं जो परिवर्तन को आसान बनाते हैं। सैमसंग एज कैंपस कार्यक्रम के माध्यम से, हमारी सोच उज्ज्वल युवा प्रतिभाओं को सामने लाना है, और उन्हें वास्तविक जीवन की समस्याओं के लिए अपने रचनात्मक समाधान पेश करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। आज प्रस्तुत किए गए आईडिया प्रभावी समाधान पेश करने और समाज के परिवर्तन में योगदान करने के लिए छात्रों की ललक का प्रदर्शन करते हैं।”
ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy M30s Review: दमदार बैटरी के साथ एक बढ़िया मिडरेंज स्मार्टफोन
बता दें कि सैमसंग एज प्रोग्राम को दिसंबर 2016 में लॉन्च किया गया था। यह अपनी तरह का पहला कैंपस प्रोग्राम है जो देश के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने और अपने कैरियर की बेहतर शुरुआत करने का अवसर प्रदान करता है। करीब तीन महीने चलने वाला इस कार्यक्रम में बी.टेक, मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर आफ डिजाइन के छात्रों की प्रतिभागिता में 50 % की बढोत्तरी देखने को मिली है।