Chrome: लाखों गूगल क्रोम यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, एक गलती से बैंक अकाउंट में लग सकती है सेंध
सर्ट ने यूजर्स को सलाह देते हुए कहा है कि जितना जल्दी हो सके अपने क्रोम ब्राउजर को अपडेट करें, अन्यथा आप हैकिंग के शिकार हो सकते हैं। सर्ट के मुताबिक Chrome के जावास्क्रिप्ट में यह मौजूद है। इसके अलावा बुकमार्क में भी इस खामी को देखा गया है।

विस्तार
यदि आप भी गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि पुराने क्रोम ब्राउजर में कई खामियां हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।
गूगल क्रोम ने भी CIVN-2024-0103 नाम से एक नोट रिलीज किया है जो कि बग के लिए है। Chrome की ओर से यह नोट 3 अप्रैल को जारी किया गया है। सर्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Chrome के बग के कारण Windows, Mac और Linux तीनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स प्रभावित हैं।
- क्रोम के इस बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपको क्रोम ब्राउजर को क्रैश कर सकते हैं।
- इसके अलावा हैकर्स आपके बुकमार्क को देख सकते हैं और ब्राउजिंग हिस्ट्री भी देख सकते हैं।
- बग का फायदा उठाकर हैकर्स आपके क्रोम ब्राउजर को रिमोटली कंट्रोल भी कर सकते हैं।