ChatGPT: एपल और ओपनएआई की साझेदारी पर एलन मस्क हुए नाराज, कहा- आईफोन पर लगाएंगे बैन
एपल ने कहा है कि उसके एआई इकोसिस्टम में अब थर्ड पार्टी टूल की भी एंट्री हो गई है और यह टूल कोई और नहीं बल्कि ओपनएआई का ChatGPT है। एपल के यूजर्स अब बिना लॉगिन किए ChatGPT का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं पेड यूजर्स अपने अकाउंट को डिवाइस से कनेक्ट कर सकेंगे।

विस्तार
अपने WWDC 2024 इवेंट में एपल ने कई सारी बड़ी घोषणाएं की हैं। एपल और ओपनआई की साझेदारी की बात लंबे समय से चल रही थी और अब एपल ने इस पर मुहर भी लगा दी है। एपल ने आईफोन के साथ ओपनएआई के चैटटूल चैटजीपीटी का सपोर्ट दे दिया है।
एपल ने कहा है कि उसके एआई इकोसिस्टम में अब थर्ड पार्टी टूल की भी एंट्री हो गई है और यह टूल कोई और नहीं बल्कि ओपनएआई का ChatGPT है। एपल के यूजर्स अब बिना लॉगिन किए ChatGPT का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं पेड यूजर्स अपने अकाउंट को डिवाइस से कनेक्ट कर सकेंगे। ChatGPT और Siri अब दोनों साथ में काम करेंगे।
एपल के इस फैसले से एक्स के मालिक एलन मस्क नाराज हो गए हैं। एलन मस्क ने कहा है कि यदि एपल वास्तव में अपनी डिवाइस में चैटजीपीटी का सपोर्ट देता है तो वे अपनी कंपनी में एपल की डिवाइसेज यानी आईफोन, आईमैक, आईपैड आदि पर प्रतिबंध लगाएंगे। एलन मस्क के मुताबिक चैटजीपीटी के साथ कोई प्राइवेसी और सिक्योरिटी नहीं है। इसलिए वे इस पर बैन लगाएंगे।