WWDC 2024: iOS 18 हुआ लॉन्च, इन 24 आईफोन को मिलेगा अपडेट, यहां देखें पूरी लिस्ट
iOS 18 के साथ कई सारे कस्टमाइजेशन फीचर्स भी मिले हैं। iOS 18 के फीचर्स की बात हम अन्य रिपोर्ट में करेंगे। आइए उससे पहले उन सभी डिवाइस की लिस्ट देखते हैं जिन्हें iOS 18 का अपडेट मिलने वाला है। उससे पहले आपको बता दें कि iOS 18 फिलहाल केवल डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है।

विस्तार
Apple ने अपने WWDC 2024 इवेंट में iOS 18 को लॉन्च कर दिया है। iOS 18 एपल का लेटेस्ट सॉफ्टवेयर है और यह कंपनी का पहला ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसमें एआई का सपोर्ट दिया गया है। iOS 18 के साथ कई सारे फीचर्स दिए गए हैं जिनमें गूगल पिक्सल वाला मैजिक इरेजर टूल भी शामिल है। iOS 18 के साथ कई सारे कस्टमाइजेशन फीचर्स भी मिले हैं। iOS 18 के फीचर्स की बात हम अन्य रिपोर्ट में करेंगे। आइए उससे पहले उन सभी डिवाइस की लिस्ट देखते हैं जिन्हें iOS 18 का अपडेट मिलने वाला है। उससे पहले आपको बता दें कि iOS 18 फिलहाल केवल डेवलपर्स के लिए उपलब्ध है। इसका पब्लिक बीटा वर्जन जुलाई में रिलीज होगा।
- iPhone XR
- iPhone XS
- iPhone XS Max
- iPhone 11
- iPhone 11 Pro
- iPhone 11 Pro Max
- iPhone 12
- iPhone 12 Mini
- iPhone 12 Pro
- iPhone 12 Pro Max
- iPhone 13
- iPhone 13 Mini
- iPhone 13 Pro
- iPhone 13 Pro Max
- iPhone 14
- iPhone iPhone 14 Pro
- iPhone 14 Plus
- iPhone 14 Pro Max
- iPhone 15
- iPhone 15 Plus
- iPhone 15 Pro
- iPhone 15 Pro Max
- iPhone SE 3rd Generation
- iPhone SE 2nd Generation
- iOS 18: Key features
iOS 18 के साथ एआई जेनरेटिव राइटिंग टूल मिलेगा जो किसी भी कंटेंट को संक्षेप में लिख सकता है और यह एपल डिवाइस के सभी एप को सपोर्ट करेगा। एपल के यूजर्स मैसेज, कीनोट, फ्रीफॉर्म और पेजेज में एआई इमेज बना सकेंगे और इस्तेमाल भी कर सकेंगे। एपल के मुताबिक आईफोन यूजर्स वास्तविक इमेज बना सकेंगे और उसे अलग-अलग स्टाइल भी इस्तेमाल कर सकेंगे। ये इमेज फोटो गैलरी में मौजूद फोटोज के आधार पर बनेंगी।