यह कंपनी 100 रुपये के रिचार्ज पर दे रही है 20 रुपये का कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 08 Jun 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
Idea Cellular to Offer Rs 20 Cashback On Every Recharge of Rs 100, Know details
Mobile User

    भारतीय टेलीकॉम बाजार में पहले फ्री डाटा वाला ऑफर जोरों पर था, वहीं अब नया ट्रेंड कैशबैक ऑफर का चला है। देशभर की करीब सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को रिचार्ज पर कैशबैैक ऑफर दे रही हैं। इसी बीच आइडिया ने 'जीते बेझिझक' नाम से एक ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहकों को प्रत्येक 100 रुपये के रिचार्ज पर 20 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    आइडिया के इस ऑफर के तहत कैशबैक के रूप में मिले 20 रुपये के कूपन का इस्तेमाल 199 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर किया जा सकेगा, हालांकि दिक्कत यह है कि कूपन का इस्तेमाल आइडिया की वेबसाइट के जरिए रिचार्ज करने पर ही किया जा सकेगा। कंपनी का यह ऑफर सिर्फ प्री-पेड यूजर्स के लिए है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा आइडिया ने एक टीवी कैंपेन शुरू किया है जिसका नाम कल देखे सो आज देख, आज देखे सो राइट नाउ। इस कैंपेन के तहत प्री-पेड ग्राहकों को डाटा, कैशबैक और बाइक व कार जीतने का मौका मिलेगा। बता दें कि इससे पहले एयरटेल और रिलायंस जियो भी रिचार्ज पर 100 फीसदी कैशबैक ऑफर दे रहे हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह ही आइडिया ने 149 रुपये का नया प्लान पेश किया था। आइडिया के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी और साथ ही रोज 100 मैसेज भी मिलेंगे। हालांकि इस प्लान में किसी तरह का कोई डाटा नहीं मिल रहा जो कि यूजर्स को निराश कर सकता है। दरअसल यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने पेश किया है जिन्हें वॉयस कॉलिंग की ज्यादा जरूरत होती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें