Idea का रिलायंस जियो को करारा जवाब, लॉन्च किया सस्ता प्लान

आइडिया ने रिलायंस जियो की टक्कर में अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा वाला सस्ता प्लान पेश किया है। आपको याद दिलाते चलें कि जियो के प्लान की कीमतों में वृद्धि के बाद से ही तमाम टेलीकॉम कंपनियां सस्ते प्लान लॉन्च कर रही है। आइडिया के इस प्लान की सीधी टक्कर जियो के 309 रुपये वाले प्लान से होगी। तो आइए जानते हैं क्या है आइडिया का नया प्लान?
इस प्लान में 28 दिनों तक रोज मिलेगा 1GB 3G/4G डाटा

सबसे पहले आपको बता दें कि आइडिया का यह प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए है। इस प्लान की कीमत 357 रुपये और वैधता 28 दिनों की है। इसके तहत 28 दिनों तक रोज 1 जीबी 3जी/4जी डाटा मिलेगा। साथ में अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा होगी। इसके अलावा 100 एसएमएस, फ्री म्यूजिक, मूवी और गेम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
वहीं इस प्लान के तहत मेक माय ट्रिप का 500 रुपये वाला वाउचर भी मिलेगा। बता दें कि जियो के 309 रुपये वाले प्लान में 49 दिनों के वैधता के साथ 49 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री मैसेज और जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन मिलता है।