Nokia 5 का 3GB रैम वाला मॉडल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 06 Nov 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
Nokia 5 3GB RAM Variant launched in India at Rs 13499
Nokia 5

    HMD ग्लोबल ने सोमवार को भारत में नोकिया 5 का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने भारत में अगस्त में नोकिया 5 को 2 जीबी रैम के साथ 12,499 रुपये में लॉन्च किया है। वहीं अभी हाल ही में नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन Nokia 2 भारत में लॉन्च हुआ है जो नवंबर के मध्य से उपलब्ध होगा।

    Nokia 5 के 3GB रैम वेरियंट की कीमत और उपलब्धता

    नोकिया 5
    नोकिया 5

    Nokia 5 के 3GB रैम वाले मॉडल की भारत में कीमत 2 जीबी रैम वाले मॉडल से 1 हजार रुपये ज्यादा यानी 13,499 रुपये होगी। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से मंगलवार यानी 7 नवंबर से होगी। वहीं 14 नवंबर के बाद नोकिया 5 का यह मॉडल ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर भी मिलेगा। फोन के साथ जियो की ओर से 309 या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 5 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिलेगा।

    विज्ञापन

    Nokia 5 की स्पेसफिकेशन

    Nokia 5
    Nokia 5

    नोकिया 5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढे़ंः एयरटेल के प्लान हुए अपडेट, अब मिल रहा है डेढ़ गुना ज्यादा डाटा

    फोन में 3000mAh की बैटरी, यूएसबी सी टाइप पोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, डुअल सिम, 4जी 4G VoLTE, Wi-Fi और ब्लूटूथ है। नोकिया 5 टेंपर्ड ब्लू, सिल्वर, मैट ब्लैक और कॉपर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें