Idea ने पेश किया सबसे सस्ता प्लान, 19 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 03 Apr 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular offers Rs 19 Prepaid Plan With Unlimited Voice and 150MB Data for Two Days
Idea

    जियो, वोडाफोन और एयरटेल की टक्कर में अब Idea ने भी नया और सस्ता प्री-पेड प्लान पेश किया है। आइडिया ने 19 रुपये का प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा है। इस प्लान के तहत कंपनी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा दे रही है। आइडिया के इस प्लान की सीधी जियो के 19 रुपये वाले प्लान और एयरटेल के 29 रुपये वाले प्लान से होगी। बता दें कि जियो के 19 रुपये वाले प्लान में 150MB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी। वहीं एयरटेल के 29 रुपये वाले में भी 150MB डाटा मिलता है। 20 SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 1 दिन की होगी।

    आइडिया के 19 रुपये वाले प्लान के फायदे

    idea
    idea

    सबसे पहले इस प्लान की वैधता की बात करें तो इसकी वैधता 2 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। साथ में 150 एमबी डाटा मिलेगा और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान में रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग होगी, हालांकि प्रतिदन फ्री कॉलिंग की सीमा 250 मिनट है। इसके अलावा आइडिया ने एक 9 रुपये का भी प्लान बाजार में उतारा है जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 100MB डाटा मिल रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें