5 अप्रैल से शुरू होगा Xiaomi का Mi फैन फेस्टिवल, मिलेंगे ये शानदार ऑफर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 02 Apr 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Mi Fan Festival Starts form Thursday, Discount on smartphones and more
Mi Fan Festival

    शाओमी का 2018 में पहला एमआई फैन फेस्टिवल 5 और 6 अप्रैल को भारत में शुरू हो रहा है। इस लिमिटेड पीरियड सेल में स्मार्टफोन, फिटनेस बैंड जैसे प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। साथ ही इस फेस्टिवल में कूपन भी मिलेंगे।

    2 दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल में Redmi Note 5 Pro के साथ 80 रुपये एक्स्ट्रा देने पर स्क्रीन प्रोटेक्टर और कवर मिलेगा। वहीं रेडमी नोट 5 के साथ 100 रुपये एक्स्ट्रा देने पर एमआई इयरफोन और कवर मिलेगा। इसके अलावा Xiaomi ने musical.ly के साथ भी पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत musical.ly पर 31 मार्च से लेकर 6 अप्रैल के बीच वीडियो शेयर करना है।

    विज्ञापन

    इसके बाद आपको Mi MIX 2S जीतने का मौका मिलेगा। साथ ही सोशल मीडिया कैंपेन के तहत कूूपन भी जीते जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 5 और 6 अप्रैल को दोपहर 1 बजे Crazy Combos ऑफर के तहत कई प्रोडक्ट्स को एक साथ दिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि वह ग्राहकों को सरप्राइज देगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें